सवालों के घेरे में गांव असावटी के पोलिंग बूथ, दबंगों ने खुद डाली लोगों की वोट

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- फरीदाबाद लोकसभा की पृथला विधानसबा के असावटी गांव के बूथ नंबर 88 पर पोलिंग एजेंट की दखलअंजादी का वीडियो वायरल होने के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- फरीदाबाद लोकसभा की पृथला विधानसबा के असावटी गांव के बूथ नंबर 88 पर पोलिंग एजेंट की दखलअंजादी का वीडियो वायरल होने के बाद अब बूथ नंबर 87 भी विवाद में आ गया है। बूथ नंबर 88 का वीडियो वायरल होने के बाद चुनाव आयोग ने जिला निवार्चन अधिकारी अमित खत्री के स्थान पर आईएएस अशोक गर्ग के नेतृत्व में 19 मई को फिर से चुनाव कराने के आदेश दिए थे | पृथला विधानसभा के बूथ नंबर 87 पर कब्जा कर जबरन उनकी वोट डालने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बूथ पर फिर से री पोलिंग कराने की मांग की है।

ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों ने बूथ पर कब्जा कर उनकी बजाए खुद ही वोट डाल दी..मामला सामने आने के बाद नवनियुक्त जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक गर्ग ने बताया कि बूथ नंबर 87 पर भी फिर से मतदान करवाने की शिकायत मिली है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही फैसला लिया जाएगा | कांग्रेस उम्मीदवार अवतार सिंह भडाना ने भी नवनियुक्त जिला निर्वाचन अध्कारी अशोक गर्ग से पोलिंग के दौरान हुई गड़बड़ी को लेकर मुलाकात की। भड़ाना ने कहा कि वे इस मामले को लेकर दिल्ली में चुनाव आयोग को भी शिकायत करेंगे और जरूरत पड़ी तो जन आंदोलन भी किया जाएगा।

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *