Patiala Health Insurance Card Scheme:
पटियाला में मुख्यमंत्री हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड स्कीम को लेकर एक खास कैंप लगाया गया। इस कैंप की आगवाही पंजाब के स्वास्थय मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने की। इस कैंप के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपने मुख्यमंत्री हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड बनवाए।
मुफ्त इलाज का मिलेगा फाईदा-
इस मौके पर डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार का मकसद हर परिवार को मुफ्त और बेहतर हेल्थ सुविधाएं देना है। उन्होंने कहा कि इस हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड के तहत लाभार्थी परिवारों को सरकारी और चुने हुए प्राइवेट अस्पतालों में 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। डॉ. बलबीर सिंह ने लोगों से अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा कैंप में पहुंचकर अपने हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड बनवाएं और स्कीम का फायदा उठाएं।



