Uttrakhand Bus accident: उत्तराखंड के पौड़ी जिले में महिलाओं से भरी एक बस 200 फीट गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में करीब 30 लोगों के मारे जाने की खबर है. कई लोग जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गया. अब तक तीन लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं. (Uttrakhand Bus accident )
मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को उत्तराखंड के पौडी जिले में एक शादी समारोह के लिए मेहमानों से भरी बस रवाना हुई. यह बस हरिद्वार के पास लाल ढांग इलाके से पौडी जिले के बीरोंखाल गांव जा रही थी. जिस वक्त ये हादसा हुआ, दुल्हन अपने घर पहुंचने से महज दो किलोमीटर दूर थी.
घाट रोड पर पहाड़ी पर चढ़ते समय बस अनियंत्रित हो गई और 200 फीट गहरी खाई में गिर गई. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में कुल 40 से 50 लोग सवार थे. खबर है कि 30 से ज्यादा लोग मारे गए हैं. अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हैं. इनमें से कई की हालत गंभीर है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. हालांकि अभी तक मरने वालों की संख्या की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



