Nawanshahr accident news: नवांशहर में यात्रियों से भरी बस पलटी, कई लोग घायल

Nawanshahr accident news: जयपुर से जम्मू जा रही एक टूरिस्ट बस नवांशहर के जाडला गांव के पास नेशनल हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई.…

Nawanshahr accident news: जयपुर से जम्मू जा रही एक टूरिस्ट बस नवांशहर के जाडला गांव के पास नेशनल हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई. हादसे के वक्त बस में करीब 25 यात्री सवार थे, जिनमें से 20 यात्रियों को गंभीर चोटें आईं.(Nawanshahr accident news)

एसएसएफ टीम और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. यह बस राम दलाल हरि दास ट्रांसपोर्ट की बताई जा रही है.

बस कंडक्टर के मुताबिक बस जयपुर से जम्मू जा रही थी तभी गांव जाडला के लिंक रोड की तरफ से अचानक एक मोटरसाइकिल सवार आ गया. उसे बचाने के चक्कर में बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई. बस में 20 से 25 यात्री सवार थे. उन्हें मामूली चोटें आई हैं. जिसके चलते उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *