Jammu-Kashmir: बड़ा हादसा! यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 2 लोगों की मौत, 20 घायल

Jammu-Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां मंगलवार को एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. इस हादसे में…

Jammu-Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां मंगलवार को एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और अन्य
20 लोग घायल हो गए.

अधिकारियों ने बताया कि बस घनी गांव से मेंढर जा रही थी, तभी सुबह करीब 9.20 बजे मनकोट इलाके में सांगरा के पास यह हादसा हुआ. घायलों को बचाया जा रहा है.

इससे पहले रविवार को रामबन जिले में एक वाहन सड़क से फिसल गया था. इसमें सेना के तीन जवान शहीद हो गए थे.वाहन सड़क से फिसलकर 700 फीट गहरी खाई में गिर गया था. इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि सेना का ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर जम्मू से श्रीनगर जा रहे काफिले का हिस्सा था.

सेना के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सेना, पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय स्वयंसेवकों ने तुरंत संयुक्त बचाव अभियान चलाया और वाहन में सवार तीन जवान मौके पर ही मृत पाए गए.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *