Amritsar Bus accident news: अमृतसर के ब्यास ब्रिज पर आज एक भयानक हादसा हो गया. यात्रियों से भरी एक निजी बस ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाकर मामले की जांच शुरू कर दी है.(Amritsar Bus accident news)
जानकारी के मुताबिक, अमृतसर के ब्यास पुल पर दोपहर 12 बजे एक ट्रैक्टर ट्रॉली और बस की टक्कर हो गई. जिसमें बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रॉली में ईंटें भरी हुई थीं. बस अमृतसर से जालंधर जा रही थी.
ट्रैक्टर ट्रॉली भी अमृतसर से जालंधर जा रही थी. हादसा इतना भयानक था कि दो लोगों की मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और बस को तोड़कर लोगों को बस से बाहर निकाला गया.
हादसे में मरने वाले दोनों लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. इस हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें से आधे को ब्यास अस्पताल और आधे को बाबा बकाला साहिब अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के कारण पूरी सड़क जाम हो गई है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



