BULLET की ‘दहाड़’ पड़ी भारी , KARNAL में मॉडिफाइड बाइक का ₹51,500 का कटा चालान, बिना नंबर प्लेट, नियम तोड़े और पुलिस से अभद्रता, भरना पड़ा भारी जुर्माना

करनाल , 13 जुलाई करनाल में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले एक युवक को अपनी लापरवाही और अभद्र व्यवहार की बड़ी कीमत चुकानी पड़ी।…

करनाल
करनाल , 13 जुलाई

करनाल में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले एक युवक को अपनी लापरवाही और अभद्र व्यवहार की बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। पुरानी सब्जी मंडी के पास ट्रैफिक पुलिस ने मॉडिफाइड बुलेट मोटरसाइकिल चला रहे युवक राजेंद्र का ₹51,500 का चालान किया। बाइक पर अवैध प्रेशर हॉर्न, पटाखे वाला साइलेंसर और नंबर प्लेट नहीं लगी थी। कार्रवाई के बाद युवक ने कैमरे के सामने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और अन्य युवाओं से भी ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की।

अवैध मॉडिफिकेशन बना कार्रवाई की वजह

जानकारी के अनुसार ट्रैफिक पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि युवक की बुलेट मोटरसाइकिल में नियमों के विरुद्ध प्रेशर हॉर्न और पटाखे वाला साइलेंसर लगाया गया था। इतना ही नहीं, बाइक बिना नंबर प्लेट के सड़क पर दौड़ रही थी। यह सभी खामियां मोटर वाहन अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन हैं, जिसके चलते पुलिस ने नियमानुसार सख्त कार्रवाई करते हुए भारी-भरकम चालान किया।

पुलिस से अभद्रता ने बढ़ाई मुश्किलें

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार जब युवक को जांच के लिए रोका गया तो उसने मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। बाद में जब ट्रैफिक थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी बदसलूकी की गई। इसके बाद पुलिस ने सभी उल्लंघनों को शामिल करते हुए कुल ₹51,500 का चालान काटा और कानून का सख्ती से पालन कराया।

कैमरे पर  मांंगी माफी

कार्रवाई के बाद युवक राजेंद्र ने कैमरे के सामने अपनी गलती स्वीकार की। उसने कहा कि ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करना गलत है और किसी भी वाहन में अवैध मॉडिफिकेशन नहीं करवाना चाहिए। विशेष रूप से प्रेशर हॉर्न और पटाखे वाले साइलेंसर लगाने से बचना चाहिए। साथ ही उसने युवाओं से पुलिस और कानून का सम्मान करने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की।

ट्रैफिक पुलिस की अपील

ट्रैफिक पुलिस कर्मी दुष्यंत रमन ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस का उद्देश्य लोगों को परेशान करना नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि वाहन चालक नियमों का पालन करें, अपने वाहनों में अवैध बदलाव न करवाएं और पुलिस के साथ सम्मानजनक व्यवहार रखें। सड़क पर जिम्मेदारी और अनुशासन ही सुरक्षित यात्रा की सबसे बड़ी गारंटी है। नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें।

अन्य खबरें जाने –

KARNAL के नागरिक अस्पताल में 6-7 घंटे बिजली रही गुल, जच्चा-बच्चा हुए गर्मी से परेशान, जनरेटर हुआ ब्रेकडाउन, CRITICAL मरीजों को करना पड़ा शिफ्ट

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *