ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में रोडवेज विभाग ने उन सभी कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है, जिन कर्मचारियों के सरप्लस के तहत तबादले किये गए थे। आपको बता दें कि अब इन कर्मचारियों के लिए फिलहाल तबादलों पर रोक लगा दी गई है।
तो वहीं, बाकी कर्मचारियों के तबादले से पहले उनकी राय ली जाएगी, ताकि उन्हें वांछित स्टेशन दिया जा सके। दरअसल, ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रधान हरिनारायण शर्मा और महासचिव बलवान सिंह दोदवा ने परिवहन निदेशक वीरेंद्र दहिया से मुलाकात के बाद ये जानकारी दी।
यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने परिवहन निदेशक को सुझाव दिया कि जो कर्मचारी स्वेच्छा से किसी डिपो में जाना चाहते हैं, उन्हीं का तबादला किया जाए। परिवहन निदेशक ने बताया कि आपसी सहमति के तहत 350 कर्मचारियों के तबादलों की लिस्ट जारी कर दी गई है।


