पंजाब की सियासत में आज बड़ा दिन: मोगा में AAP, अमृतसर में कांग्रेस, धूरी में BJP-अकाली करेगी रैलियां

चंडीगढ, 26 नवंबर पंजाब की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। 26 नवंबर संविधान दिवस के अवसर पर आज पंजाब…

पंजाब

चंडीगढ, 26 नवंबर

पंजाब की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। 26 नवंबर संविधान दिवस के अवसर पर आज पंजाब में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और शिअद-भाजपा राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। मोगा जिले में आम आदमी पार्टी ‘खुशहाल पंजाब’ अभियान के तहत रैली करेगी। कांग्रेस पार्टी अमृतसर में ‘संविधान बचाओ’ रैली करेगी और भाजपा मुख्यमंत्री भगवंत मान के विधानसभा क्षेत्र धूरी में रैली करेगी।

मोगा में AAP की बड़ी रैली

आम आदमी पार्टी आज मोगा जिले में ‘खुशहाल पंजाब’ के नाम से रैली करने जा रही है। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल समेत कईँ दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। इस दौरान 10 लाख परिवारों को स्मार्ट कार्ड भी वितरित किए जाएंगे। आगमी 2027 चुनावों को लेकर इस रैली को पार्टी को चुनावी अभियान की शुरूआत माना जा रहा है।

अमृतसर में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली

कांग्रेस पार्टी भी आज अमृतसर में ‘संविधान बचाओ’ रैली करने जा रही है। जिसमें पंजाब कांग्रेस प्रधान सचिन पायलट और वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। कांग्रेस इस रैली के माध्यम से संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और पंजाब से जुड़े राजनीतिक मुद्दों को उठाएगी।

धूरी में BJP-अकाली की पहली संयुक्त रैली

भाजपा और अकाली दल आज मुख्यमंत्री के विधनासभा क्षेत्र धूरी में राजनीतिक कार्यक्रम करने जा रही है। गठबंधन बनने के बाद दोनों पार्टियों की पहली संयुक्त रैली है। इस रैली में भाजपा के कईं बड़े दिग्गज नेता मौजूद रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *