आग में बैठकर सूर्यदेव से हठ, भीषण गर्मी में एक बाबा का हठयोग !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- इस जून की गर्मी में जहां सूर्यदेव आग उगल रहे हैं, लोगों का इस भीषण गर्मी में घरों से निकलना दूभर है…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- इस जून की गर्मी में जहां सूर्यदेव आग उगल रहे हैं, लोगों का इस भीषण गर्मी में घरों से निकलना दूभर है वहीँ पर एक साधु इस भयंकर गर्मी में आग के बीचों बिच बैठकर तपस्या कर रहा है। होडल के पुन्हाना सड़क मार्ग पर दीपक नाथ नाम का एक साधु 3 महीने से इस भीष्ण गर्मी के मौसम में आग के बीचों बीच बैठकर तपस्या कर रहा है ।

साधु के शिष्य राजपाल ने बताया की जनता की सुख शांति, विश्व कल्याण और बरसात के लिए यह साधु 3 महीनों से आग के धूना के बीच बैठकर तप कर रहे हैं । उन्होंने बताया की यह 12 साल की उम्र में ही इन्होने साधु रूप ले लिया था और तभी से ये बाबा प्रत्येक वर्ष प्रचण्ड गर्मी के मौसम में इसी प्रकार से अग्नि  के धूनों के बीच बैठकर तप करते हैं।

उन्होंने बताया की इस तपते धूने के वक्त किसी भी प्रकार से परेशान व्यक्ति यदि उनके आशीर्वाद का पात्र हो जाता है तो वह व्यक्ति  सभी संकटों से मुक्त हो जाता है। ग्रामीणों का कहना था कि भगत के दर्शन के लिए आने वाले उपले भी अपने साथ लाते हैं, जिन्हें भगत द्वारा तपष्या के लिए बनाए गए अग्निकुंड में प्रयोग किया जाता है।

Watch Video

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *