Lakhimpur Kheri: जिले के निघासन इलाके के रकेहटी गांव में मेले में लगे 200 फीट ऊंचे झूले से एक लड़की अचानक गिर गई और एंगल पर लटक गई. ये देखकर हर किसी की सांसें थम गईं. हालांकि काफी मशक्कत के बाद लड़की को नीचे उतारा गया. इसके साथ ही यह बात भी सामने आई है कि झूले को अनुमति नहीं दी गई थी और प्रशासन द्वारा बंद किए जाने के बाद भी यह झूला चल रहा था.
मिली जानकारी के मुताबिक, मेले में यह बड़ा झूला बिना अनुमति के लगाया गया है. बुधवार की शाम कुछ लोग झूला झूल रहे थे. झूले में करीब 13 साल की एक लड़की भी बैठी थी.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही परिचालक ने झूला चालू किया तो झटके से बच्ची फिसल गई और झूले के बाहर लगे लोहे के एंगल से लटक गई. उन्होंने हिम्मत जुटाई और एंगल नहीं छोड़ा. लड़की चिल्लाती हुई करीब एक मिनट तक झूले से लटकी रही.
इधर, लड़की को झूले से लटका देख लोगों में हड़कंप मच गया. शोर होने पर संचालक ने झूला बंद कर दिया. डरी हुई लड़की को धीरे-धीरे नीचे उतारा गया. लड़की के झूले से लटकने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
प्रभारी निरीक्षक निघासन महेश चंद्र ने बताया कि बच्ची काफी डरी हुई थी और झूले से उतरकर मेले में गायब हो गई. खतरनाक झूलों के संचालन को लेकर कार्रवाई की जा रही है. इस संबंध में एसडीएम राजीव निगम ने बताया कि लड़की सुरक्षित है. उसकी पहचान नहीं हो पाई है. दो दिन पहले वह मेले में गया और झूला बंद कर दिया. उसके बाद भी झूला चल रहा था. इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



