Amritsar Heroin Recovery:
अमृतसर के राजासांसी के गांव ओठियां के पास पुलिस ने चार हैंड ग्रेनेड के साथ 40 किलो हेरोइन भी बरामद की। बताया जा रहा है कि पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के माध्यम से संदिग्ध सामग्री गिराई गई है। जांच के दौरान मौके से भारी मात्रा में हेरोइन के साथ हथियार बरामद किए गए।
ड्रोन के जरिए भेजी हेरोइन-
पुलिस के अनुसार ड्रोन के जरिए काले पैकेटों में करीब 40 किलो से अधिक हेरोइन भेजी गई। इसके साथ चार हैंड ग्रेनेड, एक पिस्तौल और कुछ जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। यह खेप गांव ओठियां के समीप गिरी थी। जिसे कुछ युवक मोटरसाइकिल पर लेकर जाने की कोशिश कर रहे थे। बताया जा रहा है कि उस समय गांव में सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। देर रात सड़क पर मौजूद लोगों और कर्मचारियों ने जब युवकों को रोका तो वे घबरा गए और मोटरसाइकिल वहीं छोड़कर फरार हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मोटरसाइकिल सहित आसपास के इलाके की तलाशी ली। बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
अन्य ख़बरें जानें-
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE
https://www.youtube.com/live/DDxkQSnSoq4?si=AtSAt83IVtsZt_PT



