Haryana:
हरियाणा की जुलाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्यवाही करते हुए नशा तस्कर को 466 ग्राम चरस के साथ काबू किया है। जानकारी के अनुसार जिसकी बाजार में कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार बताई जा रही है। पुलिस द्वारा जुलाना क्षेत्र में वीरवार शाम को जब गशत की जा रही थी। उस समय पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि जुलान से अकालगढ़ रोड पर एक व्यक्ति खड़ा हुआ है। वह नशीले पदार्थ का कारोबार करता है।
एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज –
पुलिस ने तुरंत जुलाना से अकालगढ़ रोड पर रेड की इस समय पुलिस को अकालगढ़ गांव के पास संदिग्ध व्यक्ति मिला जब उसकी तलाशी ली। उसके पास 466 ग्राम चरस नशीला पदार्थ बरामद हुआ पुलिस पूछताछ में व्यक्ति की पहचान राजवीर वासी अकालगढ़ के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आज आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
466 ग्राम चरस बरामद –
जुलाना थाना प्रभारी विक्रम जोसन ने बताया कि जुलाना क्षेत्र में वीरवार श्याम को जब गस्त की जा रही थी । उस समय पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि जुलाना से अकालगढ़ रोड पर एक व्यक्ति मिला। तलाशी ली गई तो उसके पास 466 ग्राम चरस नशीला पदार्थ बरामद किया। पुलिस पूछताछ में व्यक्ति की पहचान राजवीर वासी अकालगढ़ के तौर पर हुई है । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है।



