Trump Machado Meeting: आखिरकार राष्ट्रपति ट्रंप को मिल ही गया नोबेल प्राइज, वेनेजुएला की विपक्षी नेता मचाडो ने अपना प्रीस प्राइज किया ट्रंप को भेंट

Machado Gifted Nobel Prize to Trumph: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आखिरकार नोबेल प्राइज मिल गया. वेनेजुएला की विपक्षी नेता और इस वर्ष की…

Machado Gifted Nobel Prize to Trumph:

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आखिरकार नोबेल प्राइज मिल गया. वेनेजुएला की विपक्षी नेता और इस वर्ष की नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरिना मचाडो ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को अपना नोबेल प्रीस प्राइज का मेंडल भेंट कर दिया. यह उन्होंने वाशिंगटन में व्हाइट हाउस में दिया. हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि ट्रंप ने पदक स्वीकार किया है या नहीं, लेकिन माना जा रहा है कि उन्होंने पदक व्हाइट हाउस में ही छोड़ दिया है और पदक अब ट्रंप के पास है.

अंतरराष्ट्रीय राजनीति में सियासी हलचल-

मचाडो ने राष्ट्रपति ट्रंप से मादुरो सरकार के पतन के बाद की व्यवस्था में अपनी भूमिका तय करने का आग्रह किया. लेकिन व्हाइट हाउस के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप वेनेजुएला का नेतृत्व करने के लिए मचाडो को अभी इतना सक्षम नहीं मानते हैं. वहीं मचाडो को अभी वेनेजुएला के स्थानीय लोगों और नेताओं का समर्थन भी प्राप्त नहीं है.

 इतना तय है कि वेनेजुएला में गहराए राजनीतिक संकट के बीच विपक्षी नेता और नोबेल विजेता मचाडो की इस तरह ट्रंप से मुलाकात ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में सियासी हलचल बढ़ा दी है.

एक घंटे तक चली बैठक-

ट्रंप-मचाडो की मुलाकात के अलावा मचाडो की गिफ्ट डिप्लोमेसी ने भी वॉशिंगटन से कराकस तक नई अटकलों को जन्म भी दे दिया है. करीब एक घंटा चली यह बैठक पिछले एक महीने में वेनेजुएला में मची उथल-पुथल के बीच हुई है. जिसमें पहले तो अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला में घुसकर निकोलस मादुरो को गिरफ्तार किया और अमेरिका ले गए. उसके बाद वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने भी राष्ट्रपति ट्रंप को बगावती तेवर दिखाए. रोड्रिगेज के तेवर देखकर राष्ट्रपति ट्रंप ने भी उन्हें धमकी दे दी थी कि उनका हाल भी मादुरो जैसा कर देंगे.

अन्य ख़बरें जानें-

Presedent Punjab Visit: राष्ट्रपति दौरे को लेकर आज जालंधर में भारी वाहनों पर रोक, कल अमृतसर पंहुचकर जीएनडीयू के दीक्षांत समारोह में लिया हिस्सा

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *