Punjab Weather Updae: पंजाब चंड़ीगढ़ में ठंड़ का कहर जारी, स्कूलों को लेकर प्रशासन ने जारी किए आदेश, जानिए कैसा रहेगा मौसम?

Punjab-Chandigarh Weather Updae Today: पंजाब और चंड़ीगढ में ठंड का कहर जारी है. शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन अमृतसर में कोल्ड डे की स्थिति रही.…

Punjab-Chandigarh Weather Updae Today:

पंजाब और चंड़ीगढ में ठंड का कहर जारी है. शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन अमृतसर में कोल्ड डे की स्थिति रही. प्रदेश में घने कोहरे और शीतलहर का असर बना रहा. न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. ठंड़ के चलते चंड़ीगढ (Punjab-Chandigarh Weather Updae Today) प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाने का फैसला लिया है. घने कोहरे के कारण एसबीएस नगर में दृश्यता केवल 50 मीटर, पटियाला में 400 मीटर, लुधियाना में 500 मीटर और अमृतसर में 800 मीटर तक ही सीमित रही.

Punjab-Chandigarh Weather Updae Today-

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए पंजाब में येलो अलर्ट जारी किया है. इसके तहत घने कोहरे के साथ शीतलहर चलने और कोल्ड डे की स्थिति बने रहने की संभावना है. कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने भी स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने के आदेशों जारी किए है. इसके मुताबिक, अब स्कूलों में 13 जनवरी यानी लोहड़ी तक छुट्टियां रहेंगी और स्कूल 14 जनवरी को पहले की तरह खुलेंगे. इससे पहले चंडीगढ़ प्रशासन ने छुट्टियां 10 जनवरी तक बढ़ाई थीं. लेकिन अब ठंड को देखते हुए छुट्टियां फिर से बढ़ा दी गई हैं.

ऑनलाइन ले सकते हैं क्लास-

चंडीगढ़ एजुकेशन डिपार्टमेंट के मुताबिक, यह फैसला सर्दियों के मौसम को देखते हुए लिया गया है. ये आदेश सभी सरकारी, सरकारी मदद पाने वाले और मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों पर लागू होंगे. आदेशों के मुताबिक, क्लास पहली से 8वीं और नॉन-बोर्ड क्लास (9वीं और 11वीं) के लिए कोई फिजिकल क्लास नहीं होंगी. हालांकि, स्कूल सुबह 9 बजे खुलेंगे और टीचर ऑनलाइन क्लास ले सकते हैं.

अन्य खबरें जानें-

Hoshiarpur Accident: विदेश जाने के लिए एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे थे, लेकिन होशियारपुर में हो गया भयंकर हादसा, हिमाचल कि कार में चार की मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा?

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *