Lover Beaten To Death in Kullu Himachal:
हिमाचल के जिला कुल्लू व मंडी की सीमा पर गाड़ागुशैणी में प्रेम विवाद ने युवक की जान ही ले ली. बताया जा रहा है कि प्रेमिका से मिलने आए उसके कथित प्रेमी की कुछ (Lover Beaten To Death in Kullu Himachal) लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी. जिसके बाद प्रेमी की कुल्लू अस्पताल में मौत हो गई. वहीं, पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है.
चंडीगढ़ से टैक्सी करके आया था युवक-
मामले को लेकर पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान दीपक कुमार झा के रुप में हुई है. प्रेमिका से मिलने के लिए प्रेमी बुधवार को चंडीगढ़ से हरियाणा नंबर की टैक्सी करके आया था. इस दौरान उसके साथ बंजार के जिभी में कुछ लोगों ने पिटाई की और गंभीर रूप से घायल हुए युवक ने देर रात को जिला अस्पताल कुल्लू में दम तोड़ दिया है. पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है.



