Ludhiana Firing:
लुधियाना के थाना हेबोवाल क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब बीती रात एक दुकान पर अज्ञात युवकों ने गोलियां (Ludhiana Firing) चला दीं. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया. सुबह जब दुकान मालिक दुकान खोलने पहुंचा तो उसने देखा कि दुकान के शटर में गोलियों के निशान हैं और अंदर लगा टफन शीशा भी टूट चुका है. अनुसार दुकान के शटर पर करीब पांच राउंड फायर किए गए हैं. दुकान के बाहर से चार खाली खोल भी बरामद हुए हैं. पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही थाना हेबोवाल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.
फिरौती की आई थी कॉल- Ludhiana Firing-
दुकान में काम करने वाले युवक ने बताया कि दुकान मालिक को कुछ दिन पहले विदेशी नंबर से फोन आया था. फिरौती की मांग की गई थी. इस संबंध में पहले ही पुलिस को सूचित किया गया था. पुलिस ने सतर्क रहने की सलाह दी थी. युवक ने बताया कि सुबह दुकान खोलते समय ही फायरिंग की जानकारी मिली और शटर के आर-पार गोलियों के निशान साफ दिखाई दे रहे थे.
रात डेढ़ बजे के हुई फायरिंग-
मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह वारदात रात करीब डेढ़ बजे अंजाम दी गई. चार खाली कारतूस बरामद किए गए हैं. गनीमत रही कि इस घटना में किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है. पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फिरौती एंगल को ध्यान में रखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है. इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है.
अन्य खबरें जानें-
Panipat: पानीपत में 50 स्ल के बुजुर्ग की पत्थर मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस



