Panipat: पानीपत में 50 स्ल के बुजुर्ग की पत्थर मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Panipat Murder: हरियाणा के पानीपत (Panipat)में 50 साल के बुजुर्ग की भारी वजनदार पत्थर मारकर हत्या कर दी गई. वारदात के बाद पुलिस जांच में…

Panipat Murder:

हरियाणा के पानीपत (Panipat)में 50 साल के बुजुर्ग की भारी वजनदार पत्थर मारकर हत्या कर दी गई. वारदात के बाद पुलिस जांच में जुट गई. घटना पानीपत कोर्ट के पीछे की है जहां अज्ञात हमलावर बुजुर्ग की हत्या कर दी गई. हत्या सिर पर भारी पत्थर मार कर की गई.

Panipat पुलिस जांच में जुटी-

सूचना मिलते स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर शव गृह में रखवा दिया गया. शव के पास से खून से सना पत्थर और जमीन पर खून फैला मिला. फिलहाल मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है. पानीपत मे बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैँ की 3 दिन मे तीन हत्याओं के मामले सामने आ चुके हैँ.

अन्य खबरें जानें-
Jalandhar Bulldozer Action: जालंधर में तस्कर के घर चला प्रशासन का चला पीला पंजा, 14 मामलों दर्ज है एफआईआर, नगर निगम और पुलिस की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *