Indore Water Deaths: इंदौर में दूषित पानी से 14 की मौत के बाद सरकार ने लिया एक्शन, अधिकारियों पर गिरी गाज

Indore Water Deaths CM Action: मध्य प्रदेश में दूषित पानी के चलते करीब 14 लोगों का मौत के बाद से देशभर में हड़कंप मचा हुआ…

Indore Water Deaths CM Action:

मध्य प्रदेश में दूषित पानी के चलते करीब 14 लोगों का मौत के बाद से देशभर में हड़कंप मचा हुआ है. सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं, साथ ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इसी दिशा में राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए अधिकारियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. शुक्रवार सुबह मुख्य सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में सीएम मोहन ने कई बड़े अधिकारियों पर गाज गिराई.

कारण बताओ नोटिस किया जारी-

नगर निगम आयुक्त और अपर आयुक्त को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने अपर आयुक्त को हटाने और प्रभारी अधीक्षण यंत्री से जल वितरण कार्य विभाग का प्रभार वापस लेने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने इस मामले में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी है.

Indore Water Death पर एक्शन-

मोहन यादव ने एक्स पर लिखा, “आज सुबह मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों के साथ इंदौर के दूषित पेयजल प्रकरण में राज्य शासन द्वारा की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. अपर मुख्य सचिव (नगरीय प्रशासन एवं विकास) द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट पर भी चर्चा की.

इंदौर नगर निगम आयुक्त और अपर आयुक्त को इस सम्बन्ध में कारण बताओ नोटिस जारी करने. अपर आयुक्त को तत्काल इंदौर से हटाने और प्रभारी अधीक्षण यंत्री से जल वितरण कार्य विभाग का प्रभार वापस लेने के निर्देश दिए. इंदौर नगर निगम में आवश्यक पदों पर तत्काल प्रभाव से पूर्ति करने के निर्देश भी दिए.

दूषित पानी लाइन पर हो रहा काम-

इंदौर के भगीरथपुरा में जहां से दूषित पानी लाइन में मिला था उससे अब ठीक कर के बंद कर दिया गया है. क्षेत्र में सभी जहां लीकेज चेक करने का काम जारी है. भगीरथपुरा क्षेत्र के लोगों को नल से आने वाले पानी के इस्तेमाल से रोका गया है. लोगों से कहा गया है कि पानी को पीने के लिए यूज नहीं करना है. इस बीच दूषित पानी के खिलाफ लोगों का आक्रोश खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. शुक्रवार को महिलाएं पानी की टंकी पर पहुंच गईं और आयुक्त-अप्रयुक्त मुर्दाबाद के पोस्टर दिखाए गए.

अन्य खबरें जानें-
Patiala Fire Incident: पटियाला फोकल पॉइंट में 1 थार जीप, कार, एक्टिवा और घरेलू सामान में लगी आग ,लाखों का नुकसान
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *