Punjab Teacher Molested a Girl-
पंजाब के मोगा जिले में एक सरकारी स्कूल के अध्यापक (Punjab Teacher Molested ) ने 9 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत की. इसका खुलासा तब हुआ, जब बच्ची ने घर जाकर मां को सारी बात बताई. अध्यापक पर चौथी कक्षा में पढ़ती 9 वर्षीय छात्रा से कथित तौर पर अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है. मोगा पुलिस द्वारा पीड़ित लड़की की माता के बयानों पर सरकारी स्कूल के अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.
चौथी कक्षा की बच्ची से किया गलत व्यवहार(Punjab Teacher Molested ) –
इस मामले की जांच इंस्पेक्टर कुलविन्द्र कौर द्वारा की जा रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार लड़की के माता-पिता द्वारा पुलिस को दिए शिकायत पत्र में कहा कि उनकी बेटी जिसकी उम्र करीब 9 साल है तथा वह चौथी कक्षा में सरकारी स्कूल में पढ़ती है. उनकी बेटी ने उनको रो-रोकर बताया कि जब वह वापस आने के लिए स्कूल वैन में बैठने लगी तो अध्यापक उसे बहाने से बुलाकर स्कूल के कमरे में ले गया. इसी दौरान स्कूल अध्यापक उसके साथ छेड़छाड़ करने लग पड़ा. इस दौरान अध्यापक ने बहुत गलत तरीके से दोनों हाथ पकड़े और फिर गलत तरिके से व्यवहार करने लगा. इस पर वह बहुत डर गई तथा भागकर बाहर आ गई तथा स्कूल वैन में बैठ गई. इस मामले में कथित आरोपी अध्यापक को काबू करने के लिए छापामारी की जा रही है.
आरोपी पुलिस गिरफ्तार (Punjab Teacher Molested ) –
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान राजन गुप्त के रूप में हुई है. आरोपी अध्यापक के खिलाफ पॉक्सो के तहत केस दर्ज कर लिया है. जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में स्टॉफ से भी पुछताछ की जा रही है.
अन्य खबरें जानें-
खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live
https://www.youtube.com/live/W7Hep61ETnk?si=S3S3MQJQD-sSwNjY


