Bangladesh Violence: बांग्लादेश में उस्मान हादी की अंतिम विदाई आजः शुक्रवार को एक हिंदू युवक के साथ बेरहमी का सारी हदें की पार, पुलिस ने लिया एक्शन

Bangladesh Violence Update: बांग्लादेश में (Bangladesh Violence) उस्मान हादी की मौत के बाद शुक्रवार को से कई जगह हिंसक खबरें आई. आज हादी को अंतिम…

Bangladesh Violence Update:

बांग्लादेश में (Bangladesh Violence) उस्मान हादी की मौत के बाद शुक्रवार को से कई जगह हिंसक खबरें आई. आज हादी को अंतिम विदाई दी जाएगी. उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार शाम सिंगापुर से ढाका पहुंचा था. हादी का जनाजा दोपहर करीब दो बजे जातीय संसद भवन से निकलेगा. ढाका के माणिक एवेन्यू पर उनके हजारों समर्थक जुटेगें. इस बीच राजधानी ढाका में हिंदू युवक की हत्या कर पेड़ में लटकाकर जलाने के मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया. गुरुवार रात को उस्मान हादी की मौत होने के बाद भड़की हिंसा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने हिंदू युवक को मार दिया था.

(Bangladesh Violence) बीएसएफ भी अलर्ट-

हादी की मौत के बाद इंकलाब मंच के प्रदर्शनकारी हिंसा पर उतारू हो गए हैं. उस्मान हादी के अंतिम संस्कार का समय दोपहर 2 बजे का तय किया गया है, लेकिन हिंसा को देखते हुए ये आशंका जताई जा रही है कि अंतिम संस्कार में देरी हो सकती है. भीड़ को देखते हुए सुरक्षा चाक चौबंद किए गए है. बांग्लादेश में हालात की गंभीरता को देखते हुए भारतीय सीमा पर बीएसएफ भी अलर्ट पर है.   

पेड़ से लटकाकर जलाया शव –

प्रदर्शनकारियों (Bangladesh Violence) ने मैमनसिंह के वालुका में सनातन धर्म के अनुयायी युवक दीपू चंद्र दास (27) की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इसके बाद शव को पेड़ से लटकाकर जला दिया था. रैपिड एक्शन बटालियन (RAB) की 14वीं बटालियन ने मामले में कार्रवाई करते हुए 7 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने खुद ट्वीट करके गिरफ्तारी की जानकारी दी और बताया. इशमें मोहम्मद लिमोन सरकार (19), मोहम्मद तारेक हुसैन, मोहम्मद मानिक मिया (20), इरशाद अली (39), निजुम उद्दीन (20), आलमगीर हुसैन (38) और मोहम्मद मिराज हुसैन अकॉन (46) को गिरफ्तार किया गया हैं.

पुलिस ने अधजला शव कब्जे में लिया-

भालुका पुलिस स्टेशन के ड्यूटी ऑफिसर रिपन मिया ने बताया कि घटनाक्रम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को तीतर-बितर करके शव को कब्जे में लेकर मैमनसिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भिजवा दिया. मृतक दीपू कपड़ा कारखाने में नौकरी करता था. किराये के मकान में रहता था. गुरुवार रात करीब 9 बजे की घटना है. फैक्ट्री से लौटते समय कुछ प्रदर्शनकारियों ने दीपू को पैगंबर का अपमान करने का आरोप लगाकर पकड़ लिया. फिर प्रदर्शनकारियों ने पीट-पीटकर उसे मार दिया.

अन्य खबरें जानें-

Haryana: कैथल में दो बाइक सवारों पर गोलियांः जमीन के टुकड़े के विवाद ने ली जानें, 2012 से शुरू हुआ मामला, जानें क्या है पुरा मामला?

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

https://www.youtube.com/live/2u5HrZnYmgs?si=FWM8R8RcYobyvkQS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *