Weather Update Today:
उत्तर भारत के पंजाब और हरियाणा, दिल्ली समेत हिमाचल के मैदानी इलाके घने कोहरे, सूखी ठंड और वायु प्रदूषण की मार झेल रहे हैं. ऊंचाई वाले इलाकों में सूखे के बाद अब बारिश और बर्फबारी के कुछ आसार हैं. मौसम विभाग (Weather Update) ने, 20 से 23 दिसंबर के बीच पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने की जताई है. इससे पहाड़ों में मौसम बदल सकता है. मैदानों में फिलहाल घने कोहरे ने जन-जीवन पर काफी प्रभाव ड़ाला है.
कोहरे का रेड अलर्ट और येलो अलर्ट जारी-
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने दिल्ली के लिए कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है. (Weather Update) उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब के कई जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया. विभाग ने चेतावनी दी है कि 20 दिसंबर को बिहार, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में घना कोहरा पड़ेगा. 21 दिसंबर को उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और बिहार में यह स्थिति बनी रहेगी. वहीं, 24 और 25 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अत्यधिक कोहरे का असर रहेगा.
Himachal Weather Update : आज-कल बारिश बर्फवारी के आसार-
हिमाचल (Weather Update) में 2 दिन तक मौसमी गतिविधियां होने का अनुमान है. आईएमडी के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से आज और कल लाहौल स्पीति, चंबा, किन्नौर, मंडी, कुल्लू, शिमला, सोलन और सिरमौर के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी दर्ज की जा सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आगामी दिनों में प्रदेश में फिर मौसम बिगड़ सकता है. मैदानी इलाकों में बिलासपुर और मंडी के बल्ह क्षेत्र के आसपास कुछ हिस्सों में सुबह और देर रात को घना कोहरा छाया रहने का अलर्ट जारी है. वहीं 20 और 21 दिसंबर को पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/ बर्फबारी की संभावना है.
Punjab Weather Update : घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट-
पंजाब से बिहार तक कोहरे की मोटी परत के कारण कई जगह दृश्यता शून्य तक पहुंच गई. इससे रेल, सड़क और वायु यातायात प्रभावित हुआ है. पंजाब में आज और कल बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मौसम का मिजाज बदलने से अगले दिनों में तेजी से तापमान गिरेगा और सर्दी का असर बढ़ेगा. अब पटियाला, अंबाला, लुधियाना, अमृतसर, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, आदमपुर और गुरदासपुर में ऑरेंज अलर्ट रहेगा. कोहरे से विजिबिलिटी कम होने से ट्रेनों की गति धीमी होगी और हवाई अड्डों पर फ्लाइट्स का परिचालन बाधित होगा.
अन्य खबरें जानें-
खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live
https://www.youtube.com/live/2u5HrZnYmgs?si=MkuTHSL5At-cZ8aq



