Ludhiana: लुधियाना में दर्दनाक सड़क हादसाः दुल्हन की विदाई से वापिस आ रहे माता-पिता और बुआ की मौत

Accident after Bride Farewell: लुधियाना में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई. हादसा शादी के बाद दुल्हन की विदाई के…

Accident after Bride Farewell:

लुधियाना में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई. हादसा शादी के बाद दुल्हन की विदाई के दौरान हुआ. सुचना के अनुसार विदाई के बाद दुल्हन का परिवार इनोवा गाड़ी से घर जा रहा था, तभी उनकी गाड़ी एक तेज़ रफ़्तार ट्रक से टकरा गई. हादसा इतना भीषण था कि दुल्हन के माता-पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बुआ ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

ट्रक ने अचानक लगाया ब्रेक-

हादसे की खबर मिलते ही दुल्हन की डोली, जो जालंधर जा रही थी, बीच रास्ते से ही वापस लुधियाना लौट आई. नवविवाहित जोड़े सहित दोनों परिवारों में गहरा शोक फैल गया है. प्रारंभिक सुचना से प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक तेज रफ्तार में था और अचानक ब्रेक लगाने के कारण यह हादसा हुआ. पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है.

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *