Punjab News: पंजाब सरकार ने शहीद उधम सिंह की शहादत को सम्मान देने के लिए बड़ा फैसला लिया है. 31 जुलाई को शहीद उधम सिंह के शहादत दिवस पर पंजाब में आरक्षित अवकाश घोषित किया गया है, लेकिन यह गजटेड अवकाश नहीं है. इसका मतलब है कि सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारी इस दिन छुट्टी ले सकते हैं, लेकिन स्कूल और कॉलेज खुले रहेंगे.
शहीद उधम सिंह के सम्मान में एक और बड़ा फैसला
भवानीगढ़-सुनाम सड़क का नाम अब शहीद उधम सिंह के नाम पर रखा जाएगा. मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल 31 जुलाई को इसका नामकरण करेंगे. यह जानकारी पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.
शहीद उधम सिंह ने जालियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए लंदन में माइकल ओ’ड्वायर की हत्या की थी. उनकी शहादत को पंजाब सरकार ने हमेशा सम्मान दिया है और इस बार भी उनके शहादत दिवस पर विशेष आयोजन होंगे.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



