Punjab-Haryana Weather: पंजाब-हरियाणा में मानसून की रफ्तार तेज; कई शहरों में भारी बारिश की संभावना , जाने अपने शहर का हाल

Punjab-Haryana Weather Update: मौसम विज्ञान केंद्र ने आज पंजाब के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. यह अलर्ट हिमाचल की सीमा से…

Punjab-Haryana Weather Update: मौसम विज्ञान केंद्र ने आज पंजाब के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. यह अलर्ट हिमाचल की सीमा से लगे 4 जिलों तक सीमित है, लेकिन आज पूरे राज्य में बारिश की संभावना है. इसके साथ ही कल पंजाब के कुछ जिलों में बारिश हुई, जिसके बाद तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई.(Punjab haryana weather update)

पंजाब के पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में आज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. जबकि पूरे राज्य में मौसम सामान्य बना रहेगा. आज के बाद अगले 4 दिनों तक मानसून फिर सुस्त होता जा रहा है.

राज्य(Punjab weather update)  में चार दिनों से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है.तीन अगस्त से मानसून का नया दौर शुरू हो रहा है.राज्य में फिर से अच्छी बारिश की उम्मीद है.मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार जुलाई माह में मानसून में गिरावट आई है.

वहीं, हरियाणा (Haryana weather update) में मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है. सोमवार को अंबाला, रोहतक, पानीपत, भिवानी, जींद, यमुनानगर, चरखी दादरी और पंचकूला में बारिश दर्ज की गई. शाम को कैथल और कुरुक्षेत्र में भी बरसात हुई जबकि गुरुग्राम, झज्जर, करनाल और फतेहाबाद में बादल छाए रहे.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *