Himachal Pradesh: हिमाचल में भारी बारिश के कारण 700 से ज्यादा मकान और दुकाने जमींदोज हो गई हैं. मौसम विभाग ने 13 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
शुक्रवार दोपहर राजधानी शिमला और मंडी में कुछ देर के लिए बादल झमाझम बरसे. चंबा के चुराह में नकरोड़-चांजू मार्ग पर पहाड़ी दरकने से कई पंचायतों का संपर्क कट गया है. लाहौल-स्पीति के कोकसर में लुंफू नाले के पास पहाड़ी से चट्टानें गिरने से 27 भेड़ों की मौत हो गई.
प्रदेश में शनिवार को हल्की और रविवार से तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. प्रदेश में मनाली-कोटली एनएच सहित 222 सड़कें, 36 बिजली ट्रांसफार्मर और 152 जल आपूर्ति योजनाएं अभी ठप हैं.
हिमाचल में इस सीजन 24 जुलाई तक बादल फटने की 25, लैंडस्लाइड की 30 और अचानक बाढ़ की 42 घटनाएं हुई हैं. इससे 414 मकान और 297 मकान जमींदोज हो गए. वहीं, 877 मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा. राज्य में अब तक 153 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 1436 करोड़ रुपए की सरकारी व निजी संपत्ति नष्ट हो चुकी हैं.
वहीं, मौसम विभाग ने शनिवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गोवा में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. इनके अलावा पूर्व और दक्षिण के 13 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



