PM Modi: नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास; इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड तोड़कर बने दूसरे सबसे लंबे समय तक PM

PM Modi broke Indira Gandhi’s record: नरेंद्र मोदी (Narendra Modi ) ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, वे भारत के लगातार सबसे लंबे समय…

PM Modi broke Indira Gandhi’s record: नरेंद्र मोदी (Narendra Modi ) ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, वे भारत के लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे नेता बन गए हैं. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) के 4077 दिनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. शुक्रवार को पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री पद पर 4078 दिन पूरे कर लिए.

जवाहरलाल नेहरू के नाम सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड है, जिन्होंने 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक यानी 6126 दिनों तक इस पद पर रहे. नरेंद्र मोदी अभी भी नेहरू के रिकॉर्ड से 2048 दिन पीछे हैं. हालांकि, PM मोदी पहले ही तीन लगातार लोकसभा चुनाव (2014, 2019, 2024) जीतने के मामले में नेहरू की बराबरी कर चुके हैं। अगर वो 2029 का लोकसभा चुनाव जीतने के बाद प्रधानमंत्री बनते हैं तो लगातार PM बनने का रिकॉर्ड भी टूट सकता है

PM मोदी सबसे लंबे समय तक निर्वाचित नेता मोदी 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे. इसके बाद 26 मई 2014 से प्रधानमंत्री बने। इस तरह वो एक चुने हुए सरकार के मुखिया का कार्यभार राज्य-केंद्र (24 साल से ज्यादा) में संभालने वाले पहले भारतीय नेता बने हैं.

PM मोदी के राजनीतिक ट्रैक रिकॉर्ड में उनकी पार्टी को लगातार तीन राष्ट्रीय चुनावों में जीत दिलाना शामिल है. यह एक एक ऐसी उपलब्धि जो पहले केवल जवाहरलाल नेहरू ही हासिल कर पाए थे. इसके अलावा मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के रूप में नरेंद्र मोदी ने अपनी पार्टी के चेहरे के रूप में लगातार छह चुनाव जीते हैं जिनमें तीन गुजरात में और तीन राष्ट्रीय स्तर पर शामिल हैं.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *