Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश ने मचा दिया है हाहाकार, सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली-एनसीआर के लिए रेड अलर्ट जारी किया था, जिसमें मध्यम से भारी बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और आंधी की चेतावनी दी गई थी. नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद सहित दिल्ली के आसपास के इलाकों में रेड अलर्ट लागू था.(Delhi-NCR Weather Update)
दिल्ली और उससे सटे उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुधवार सुबह से ही बारिश हो रही है. इसके चलते कई इलाकों में पानी भर गया. कई जगह ट्रैफिक जाम की स्थिति देखी गई. गाजियाबाद में रामनगर एलिवेटेड रोड पर गाड़ियों की लंबी कतारें नजर आईं. वहीं, मेरठ के भी कई इलाकों में जलभराव हुआ.
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में हुए लैंडस्लाइड में दो लोगों की मौत हो गई. मंगलवार-बुधवार की रात बदोरा पहाड़ी क्षेत्र में लैंडस्लाइड के समय दोनों तंबू में सो रहे थे. मौसम विभाग ने उधमपुर में अगले 72 घंटों तक रुक-रुककर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया है.
मौसम विभाग ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना, असम, मेघालय में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. हिमाचल में 26 जुलाई तक कम बारिश होने का अनुमान है. इसके बाद बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



