Aaj Ka Rashifal: सावन शिवरात्रि के दिन सिंह-कर्क राशि वालो को मिलेगें शुभ परिणाम, जानें अन्य राशियों का हाल

मेष (Aries Horoscope)- विविध कामकाजी अवसरों की तलाश में बने रहेंगे. सामाजिक स्तर एवं संपर्क संवाद संवरेगा. सभी से तालमेल रखेंगे. विविध मामले व्यवस्थित रहेंगे.…

मेष (Aries Horoscope)- विविध कामकाजी अवसरों की तलाश में बने रहेंगे. सामाजिक स्तर एवं संपर्क संवाद संवरेगा. सभी से तालमेल रखेंगे. विविध मामले व्यवस्थित रहेंगे. साहस पराक्रम के प्रदर्शन में आगे रहेंगे.शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी.

वृष(Taurus Horoscope)- वाणी व्यवहार में मधुरता बनी रहेगी. विनम्रता और विश्वास से आगे बढ़ेंगे. घर परिवार में सहजता व संतुलन रखेंगे. सुखद सूचनाएं प्राप्त हो सकती हैं. साज संवार की भावना बल पाएगी. रिश्तों में मजबूती आएगी.

मिथुन(Gemini Horoscope)- करीबियों का सहयोग मिलेगा. सूझबूझ भरे कार्यों से विरोधी शांत रहेंगे. भेंटवार्ता में प्रभावी रहेंगे. निजी मामलों में बड़प्पन बढ़ाएंगे. घर परिवार में सुखद वातावरण रहेगा. संबंधियों से संपर्क बेहतर होगा.

कर्क(Cancer Horoscope)- विभिन्न मामलों में जल्दबाजी करने से बचे. निवेशक उचित प्रस्ताव प्राप्त करेंगे. महत्वपूर्ण कार्यों को आगे बढ़ाने में संकोच रहेगा. न्यायिक अवहेलना से बचें. सहयोग समर्थन बना रहेगा. खानपान में संवार आएगी.

सिंह(Leo Horoscope)-  पेशेवरों से संपर्क संवाद बढ़ेगा. वित प्रबंधन व लाभ वृद्धि पर जोर बना रहेगा. करियर कारोबार में साख और प्रभाव संवार पर रहेंगे. विविध अवसर बेहतर बने रहेंगे. लाभ वृद्धि की कोशिशें बल पाएंगी.  लेनदेन के प्रयासों में स्मार्टनेस बढ़ाएंगे.

कन्या(Virgo Horoscope)- कार्य क्षेत्र में लक्ष्योन्मुख बने रहेंगे. व्यवसायिक संवाद बेहतर रहेगा. प्रबंधन पर नियंत्रण बढ़ाएंगे. पेशेवर मामलों में प्रदर्शन बेहतर रहेगा. करियर कारोबार में तेजी बनाए रखेंगे. उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

तुला(Libra Horoscope)-  भाग्य बल से महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी बनाए रहेंगे. सूझबूझ व सामंजस्य से लक्ष्यों को साधेंगे. पेशेवर प्रयास उम्मीद से बेहतर बनेंगे. करीबियों का सहयोग रहेगा.  भेंटवार्ता में प्रभावी बने रहेंगे. आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा.

वृश्चिक(Scorpio Horoscope)- समय संघर्ष सूचक है. व्यवस्थागत गतिविधियों में धैर्य से काम लेंगे. कामकाजी दखल बढ़ा रहेगा. कामकाज महत्वपूर्ण प्रस्ताव मिलेंगे. परिजनों के साथ संवाद पर जोर बना रहेगा. सभी मामलों में सक्रियता दिखाएंगे.

धनु(Sagittarius Horoscope)- पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे. दाम्पत्य में एक दूसरे के प्रति वचनबद्धता रखेंगे. लाभ प्रतिशत बढ़त पर रहेगा. धूर्तों के प्रभाव में आने से बचें. लक्ष्यों को पूरा कर लेने का प्रयास बनाए रखेंगे. वचन पालन बढ़ाएं. संकोच हटेगा.

मकर (Capricorn Horoscope)-  कार्यक्षेत्र में भूलचूक की स्थिति से बचें. करियर कारोबार में लापरवाही न करें. धूर्तों से बचाव बनाए रहें. करियर कारोबार के लिए समय साधारण प्रभाव का बना है. व्यक्तिगत संबंधों को भुनाएंगे. तार्कि्रकता व फोकस बढ़ाएंगे.

कुंभ (Aquarius Horoscope)- शैक्षिक एवं आर्थिक गतिविधियों में तेजी दिखाएंगे. वित्तीय मामले पक्ष में बनेंगे. मित्र संबंधों में सहकारिता बढ़ेगी. वाणिज्यिक मामले संवार पाएंगे. प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा. बजट के अनुसार आगे बढ़ेंगे.

मीन(Pisces Horoscope)-  पारिवारिक विषयों में धैर्य व स्पष्टता बढ़ाएं. सत्ता व प्रबंधन से जुड़े कार्यों में गति आएगी. विभिन्न पेशेवर क्षेत्रों में बेहतर रहेंगे. कार्य विस्तार की योजनाएं आकार लेंगी. अपनों से तर्क व बहस करने से बचें.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *