Rajasthan Road Accident : राजस्थान के बीकानेर हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में दो कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं.हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.
पुलिस के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कारों के परखच्चे उड़ गए. कार में सवार 5 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं, कुछ लोग खिड़की टूटने के बाद काफी दूर जाकर गिरे.
पुलिस ने बताया कि एक शव कार में ही फंसा हुआ था, जिसे काफी देर की मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका है. शव बाहर निकालने के लिए कटर का इस्तेमाल किया गया. सभी शवों को जिला अस्पताल के शवगृह में भेजा दिया गया है.
उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और कार में सवार एक-दो लोग खिड़कियां तोड़कर सड़क पर गिर गए, जिससे वे घायल हो गए.
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान मनोज झाकर, करण, सुरेंद्र कुमार, दिनेश और मदन सारण के रूप में हुई है. सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



