Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी; 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश के सात जिलों में सोमवार को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. ऊना, बिलासपुर,…

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश के सात जिलों में सोमवार को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन, सिरमौर के लिए ऑरेंज अलर्ट और चंबा, कुल्लू और शिमला के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.(Himachal Pradesh Weather Update)

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार मंगलवार को सोलन, सिरमौर और बुधवार को ऊना और बिलासपुर में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा.(Himachal Pradesh Weather)

खराब मौसम के कारण कल कांगड़ा, कुल्लू और शिमला हवाई अड्डों पर एक भी उड़ान संचालित नहीं हुई. कोहरे के कारण दृश्यता कम होने के कारण उड़ानें रद्द कर दी गईं. वाहन चालकों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. शिमला, कांगड़ा और कई अन्य जिलों में रविवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है.

इसके साथ ही आज अगले 3-4 घंटों में चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

राज्य में मानसून सीजन के दौरान भारी बारिश और भूस्खलन से 125 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 215 लोग घायल हुए हैं और 35 लापता हैं. इसके अलावा, 142 सड़कें, 26 ट्रांसफार्मर और 40 पेयजल परियोजनाएं अभी भी प्रभावित हैं.

बारिश से अब तक 1235.74 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. रविवार को हमीरपुर, कांगड़ा और जोगिंदरनगर सहित कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई. पौंग बांध का जलस्तर 1330.25 फीट रहने का अनुमान है, जो खतरे के निशान से 60 फीट दूर है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *