Indian Railways: रेलवे प्रशासन ने देश भर में तत्काल प्रणाली के तहत ऑनलाइन टिकट बुकिंग (Online ticket bookings) के लिए ओटीपी (OTP) के माध्यम से आधार वेरिफिकेशन को आधिकारिक तौर पर अनिवार्य कर दिया है. रेलवे प्रशासन ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए ओटीपी (OTP) के माध्यम से आधार सत्यापन को आधिकारिक तौर पर अनिवार्य बना दिया है, जो 15 जुलाई से प्रभावी हो गया है. इसका उद्देश्य फर्जी बुकिंग पर रोक लगाना और वास्तविक यात्रियों को प्राथमिकता देना है.
उचित सिंघल ने कहा कि यह बदलाव यात्रियों के हितों की रक्षा और तत्काल टिकटों तक निष्पक्ष पहुंच सुनिश्चित करने के लिए किया गया है. इसका उद्देश्य वास्तविक यात्रियों को तत्काल प्रणाली का लाभ दिलाना है और टिकट बुकिंग में पारदर्शिता लाना है.
उन्होंने कहा, ‘यात्री मोबाइल ओटीपी के माध्यम से सत्यापन के बिना तत्काल टिकट प्राप्त नहीं कर पाएंगे.नई प्रणाली के तहत तत्काल टिकट आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या भारतीय रेलवे के पीआरएस काउंटरों के माध्यम से बुकिंग के लिए उपलब्ध होंगे.
अधिकारी का कहना है कि रेलवे आरक्षण प्रणाली द्वारा ओटीपी के बाद ही अधिकृत एजेंटों के माध्यम से टिकट बुकिंग के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे. यह ओटीपी बुकिंग के समय उपयोगकर्ता द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा. सिंघल ने बताया, ‘तत्काल आरक्षण टिकट लेने वालों को अब टिकट बुक करते समय अपने आधार नंबर से जुड़ा सिम कार्ड वाला मोबाइल साथ रखना होगा.
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि बुकिंग शुरू होने के पहले 30 मिनट में अधिकृत टिकट एजेंट तत्काल टिकट बुक नहीं कर सकेंगे. यह निर्णय बड़ी संख्या में बुकिंग को रोकने और वास्तविक यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए लिया गया है.
यह प्रतिबंध एसी श्रेणियों के लिए सुबह 10 बजे से 10:30 बजे तक और गैर-एसी श्रेणियों के लिए सुबह 11 बजे से 11:30 बजे तक लागू रहेगा. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे इन बदलावों पर ध्यान दें और असुविधा से बचने के लिए सुनिश्चित करें कि उनकी प्रोफाइल उनके आधार नंबर से जुड़ी हो.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



