मेष (Aries Horoscope)- जिम्मेदारी निभाने में आगे रहेंगे. कामकाज में सतर्कता बढ़ाएंगे. लेनदेन में स्पष्टता लाएंगे. न्यायिक विषय गति लेंगे. वैदेशिक मामलों में सतर्क रहेंगे. आवश्यक कार्यों में धैर्य बनाए रखें. दान धर्म बढ़ेगा. दिखावे से बचें. साहस और संपर्क बनाए रखें.
वृष(Taurus Horoscope)- पेशेवर उच्च प्रदर्शन बनाए रखेंगे. कारोबारी मामलों में प्रयास बढ़ाएंगे. कार्यगति बेहतर बनी रहेगी. सकारात्मक परिणामों से उत्साहित रहेंगे. महत्वपूर्ण कार्य सधेंगे. बड़ों से तालमेल बढ़ेगा. यात्रा की संभावना है. लेनदेन सहज रहेंगे. चर्चा में प्रभावी रहेंगे. संपर्क संवाद बढ़ेगा.
मिथुन(Gemini Horoscope)- कामकाज में स्पष्टता बनाए रहेंगे. प्रबंधन और लाभ के प्रयास बढ़त पर रहेंगे. महत्वपूर्ण कार्ययोजनाओं को आगे बढ़ाएंगे. जोखिम उठाने की सोच रहेगी. संतुलित व्यवहार पर जोर देंगे. लक्ष्य पूरे होंगे. प्रतिभा प्रदर्शन पर फोकस रहेगा.
कर्क(Cancer Horoscope)- भाग्योदयकारी स्थितियां निर्मित होंगी. कार्य व्यापार में समर्थन पाएंगे. व्यवस्था पर बल देंगे. लाभ एवं प्रभाव संवार पर रहेगा. आस्था विश्वास से आगे बढ़ेंगे. प्रभावशाली परिणाम पाएंगे. सूची बनाकर कार्य करेंगे.
सिंह(Leo Horoscope)- विरोधियों की बातों को अनदेखा न करें. व्यक्तिगत गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. सेहत से संबंधी मामलों में लापरवाही न दिखाएं. खानपान में सात्विकता रखें. सेहत से समझौता न करें. अनजानों से दूरी रखें. लापरवाही से बचें.
कन्या(Virgo Horoscope)- विभिन्न कामकाजी परिणाम पक्ष में बनेंगे. साझीदारी के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन बनाए रखेंगे. करियर व्यापार में सहज गति बनाए रखेंगे. अवसरों भुनाने का प्रयास रहेगा. औद्योगिक प्रयासों में गति आएगी. दाम्पत्य में शुभता बढ़ेगी.
तुला(Libra Horoscope)- मेहनत से उचित परिस्थिति बनाए रखने में सफल रहेंगे. करियर व्यापार में अपेक्षित सफलता पाएंगे. कामकाज में सतर्कता बरतेंगे. सूझबूझ और सजगता से परिणाम संवारेंगे. सेवाक्षेत्र से जुड़े मामलों में गति आएगी. सक्रियता बनाए रखेंगे.
वृश्चिक(Scorpio Horoscope)- भ्रमण मनोरंजन के अवसरों का लाभ उठाएंगे. मित्र संबंधों पर फोकस बना रहेगा. शिक्षा प्रशिक्षण और दूरदर्शिता बनाए रखेंगे. प्रियजनों के साथ सुख संवाद रखेंगे. व्यवहार में संवेदनशीलता बनी रहेगी. व्यक्तिगत गतिविधियां बढ़ेंगी. उच्च मनोबल रहेगा. इच्छित प्रयास फलित होंगे.
धनु(Sagittarius Horoscope)- घरेलु मामलों में सकारात्मकता बनाए रहेंगे. कामकाजी लक्ष्य पर फोकस होगा. अपनो के साथ सुखकर समय बिताएंगे. पेशेवर कार्यों में आत्मविश्वास बल पाएगा. व्यक्तिगत विषयों पर फोकस बढ़ाएंगे. व्यक्तिगत यात्रा संभव है. निजी जीवन में रुचि बढ़ेगी. परिवार से करीबी बढ़ेगी.
मकर (Capricorn Horoscope)- सहकारिता के विषयों पर जोर बना रहेगा. वाणिज्यिक कार्य व्यवसाय में गति बनी रहेगी. संपर्क संवाद में पहल बनाए रखेंगे. जानकारी व अपना पक्ष प्रभावी ढंग से रख पाएंगे. वरिष्ठ सहयोग देंगे. निसंकोच कार्य करते रहेंगे. संबंधियों से करीबी रहेगी. भेंटचर्चा में रुचि लेंगे.
कुंभ (Aquarius Horoscope)- वित्तीय एवं बचत के मामलों में बेहतर स्थिति बनी रहेगी. करीबियों संग हर्ष आनंद से वक्त बिताएंगे. प्रतिभा प्रदर्शन के मौके रहेंगे. वाणी व्यवहार में असर बनाए रखेंगे. चहुंओर तेजी व पहल बढ़ाएंगे. नैतिक मूल्यों को महत्व देंगे. करीबियों व प्रियजनों का घर आगमन बढ़ेगा.
मीन(Pisces Horoscope)- व्यक्त्गित मामले पक्ष में रहेंगे. ऊर्जा और विश्वास से विभिन्न कार्यों में तेजी बनाए रखेंगे. साझा व्यवसाय में उचित गति रहेगी. रचनात्मकता पर जोर बनाए रखेंगे. सृजन पर बल देंगें. वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा. आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. शंकाएं दूर होंगी.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



