भारत बुद्ध की भूमि; प्रधानमंत्री मोदी कर रहे भगवान बुद्ध की विरासत को संजोने का हरसंभव प्रयास : चुग

Tarun Chugh: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग (Tarun Chugh) ने लद्दाख में परम पावन दलाई लामा (dalai Lama)  से भेंट की. यह…

Tarun Chugh: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग (Tarun Chugh) ने लद्दाख में परम पावन दलाई लामा (dalai Lama)  से भेंट की. यह मुलाकात आध्यात्मिक ऊर्जा, सांस्कृतिक आत्मबोध और भारत की सनातन जिम्मेदारियों पर सार्थक संवाद से भरी रही.

मुलाकात के दौरान दलाई लामा ने कहा: “1959 में तिब्बत से निर्वासन में आने के बाद भारत सरकार से हमें अपार समर्थन और सहयोग मिला है. भारत की उदारता के कारण ही हम अपनी विशिष्ट पहचान, भाषा और सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रख पाए हैं, जो अहिंसा और करुणा जैसे मूल सिद्धांतों में गहराई से निहित हैं.”

भेंट के बाद तरुण चुग ने कहा कि दलाई लामा केवल तिब्बत के नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व के लिए शांति, करुणा और मानवता के प्रतीक हैं. उनका जीवन और संदेश भारत की उस सनातन चेतना का प्रतिबिंब है जो वसुधैव कुटुम्बकम् और धर्म के आधार पर मानव कल्याण का मार्ग दिखाता है.

चुग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने बार-बार यह स्पष्ट किया है कि वह न केवल अपने नागरिकों के लिए, बल्कि समस्त विश्व के लिए आध्यात्मिक और नैतिक नेतृत्व की भूमिका निभाने को प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा “भारत भगवान बुद्ध की भूमि है, और प्रधानमंत्री मोदी पूरी निष्ठा से भगवान बुद्ध की विरासत को संरक्षित और प्रसारित करने का कार्य कर रहे हैं, न केवल भारत के लिए, बल्कि पूरी मानवता के लिए”

तरुण चुग ने यह भी कहा कि लद्दाख की भूमि केवल भौगोलिक दृष्टि से नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी भारत की पहचान का अटूट हिस्सा है. यहां बुद्ध परंपरा, भारतीय सभ्यता और राष्ट्रीय एकता का अद्वितीय संगम है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *