Tesla Showroom in Mumbai: मशहूर इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला (Tesla) ने भारत में औपचारिक रूप से एंट्री कर ली है. मंगलवार को मुंबई के बीकेसी में टेस्ला के पहले शोरूम की लॉन्चिंग हुई. टेस्ला का शोरूम मुंबई में बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स के मेकर मैक्सिटी मॉल में खुला है.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने टेस्ला के शोरूम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने देश में टेस्ला का स्वागत करते हुए कहा कि ‘टेस्ला, वेलकम टू इंडिया’
भारत में टेस्ला की योजनाओं को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा है कि टेस्ला (Tesla) फिलहाल भारत में कारें बेचने पर ध्यान केंद्रित कर रही है, उत्पादन पर नहीं. टेस्ला ने अभी तक अपनी योजनाओं के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.
टेस्ला की वेबसाइट के हवाले से बताया गया है कि भारत में टेस्ला की मॉडल वाई इलेक्ट्रिक कार 60 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल सकती है. गौरतलब है कि अमेरिका और चीन में इस मॉडल वाई कार की कीमत कम है.
हालांकि भारत सरकार द्वारा हाल ही में नई ईवी नीति का एलान किया गया है, जिसमें वैश्विक ईवी कार निर्माताओं को कई सुविधाएं और कम आयात कर की पेशकश की गई है. ऐसे में हो सकता है कि टेस्ला आने वाले समय में भारत में ईवी निर्माण के क्षेत्र में भी उतर जाए.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live’



