John Gwitty: पोलैंड में जॉन ग्विटे ने रचा इतिहास; 237 घंटों में पूरी की 3600 KM की रेस

John Gwitty created history in Poland news: भारत के अल्ट्रा-एंड्योरेंस साइकिलिस्ट जॉन ग्वाइट (John Gwitty) ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने दुनिया की सबसे चुनौतीपूर्ण…

John Gwitty created history in Poland news: भारत के अल्ट्रा-एंड्योरेंस साइकिलिस्ट जॉन ग्वाइट (John Gwitty) ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने दुनिया की सबसे चुनौतीपूर्ण साइकिलिंग स्पर्धाओं में से एक, रेस अराउंड पोलैंड (RAP) को 10 दिनों से भी कम समय में पूरा कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है. जॉन ग्विटे (John Gwitty) ने 3,600 किलोमीटर की यह रेस लगभग 237 घंटे (9 दिन और 21 घंटों) में खत्म की। इसी के साथ उन्होंने 274 में रेस जीतने का अपना पिछला रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.

ग्वाइट ने अन्य प्रतिभागियों की तरह अकेले और बिना किसी सहायता के प्रतिस्पर्धा की. रेस के दौरान साइकिलिस्टों को कोई टीम कार या कोई बाहरी सहायता नहीं दी गई थी. यह रेस इस वजह से भी कठिन हैं, क्योंकि रेस में दुर्गम रास्तों से गुजरते हुए 31 हजार मीटर की ऊंचाई तक जाना होता है. यह रेस एक अन्य कठिन साइकिलिंग स्पर्धा रेस अक्रॉस अमेरिका के लिए एक क्वालिफायर इवेंट भी है.

जॉन ग्विटे ने क्या कहा?
इस साल रेस अराउंड पोलैंड (RAP) में 60 से ज्यादा देशों के कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया था. भारत की तरफ जॉन ग्विटे इस प्रतियोगिता में पहुंचे थे. साइकिल रेस पर बात करते हुए जॉन कहते हैं-

क्यों खास है यह रेस?
रेस अराउंड पोलैंड (RAP) को यूरोप की सबसे मुश्किल प्रतियोगिताओं में गिना जाता है. इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले लोगों को अकेले साइकिल चलाकर रेस जीतनी होती है. यह रेस 3,600 किलोमीटर की होती है. जो भी कंटेस्टेंट कम समय में यह दूरी पूरी कर लेता है, उसे ही विजेता घोषित किया जाता है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *