Earthquake News: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और बागपत में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए, जो करीब 10 सेकंड तक रहे. तेज झटकों के कारण लोग अपने घरों और ऑफिसों से बाहर निकल आए और दहशत में आ गए.
यह दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में आया दूसरा भूकंप है, इससे पहले 17 फरवरी को भी इस क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



