Aaj ka Rashifal: आज वृष-कन्या राशि वाले करियर-व्यापार में मिलेगी सफल, जानें अन्य राशियों का हाल

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 liveमेष(Aries Horoscope)- भाग्य की मदद से लाभ संवरेगा. पद प्रभाव बेहतर बना रहेगा. आस्था…

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 liveमेष(Aries Horoscope)- भाग्य की मदद से लाभ संवरेगा. पद प्रभाव बेहतर बना रहेगा. आस्था और अध्यात्म को बल मिलेगा. शुभ सूचनाओं की प्राप्ति होगी.कार्य व्यापार में तेजी रखेंगे. इच्छित उपलब्धियां बनेंगीं. चहुंओर सफलता पाएंगे.

वृष(Taurus Horoscope)- आवश्यक विषयों में धैर्य बनाए रखेंगे. घर परिवार में शुभता रहेगी. अपनों के सहयोग कार्य पूरे करेंगे. प्रशिक्षण व तैयारी पर जोर रहेगा. घर के मामलों में सीख सलाह और गंभीरता बनाए रखें. विनम्रता से काम निकालें. लिखापढ़ी में पक्के रहें.

मिथुन(Gemini Horoscope)- महत्वपूर्ण मामलो में सहकार बढ़ाएंगे. सामूहिक गतिवधियों व साझा क्षेत्रों में प्रभावी रहेंगे. सहभागिता और साझेदारी पर जोर बना रहेगा. आवश्यक कार्यों वक्त पर पूरा करेंगे. साख सम्मान बना रहेगा. सहजता व सावधानी बनाए रखें.

कर्क(Cancer Horoscope)- कार्य व्यापार में वृद्धि होगी. विविध पेशेवर मामलों में गति आएगी. कामकाजी गतिविधियों में रुटीन संवारें. सहजता सरलता से आगे बढ़ें. लापरवाही पर अंकुश रखेंगे. लोगों की बातों में आने से बचें. धैर्य से निर्णय लें.

सिंह(Leo Horoscope)- वाणी व्यवहार में बड़प्पन और उत्साह रखेंगे. भावनात्मक विषयों के प्रति संवेदनशील बने रहेंगे. जरूरी कार्य समय से करेंगे.लाभ का प्रतिशत बढ़त पर रहेगा. आधुनिक विषयों में रुचि रहेगी. कार्य व्यापार में शुभता का संचार रहेगा.

कन्या(Virgo Horoscope)- बातचीत में स्पष्टता बनाए रखेंगे. पारिवारिक विषयों को बल मिलेगा. करियर व्यापार पूर्ववत रहेगा. कार्यक्षेत्र में उत्साह बना रहेगा. विनय विवेक से काम लें. कामकाज के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन बनाए रहेंगे. निजी विषयों पर ध्यान देंगे.

तुला(Libra Horoscope)- खुलकर अपनी बात रख पाएंगे. भाई बंधुओं व मित्रों से भेंट होगी. साहसिक गतिविधियों से जुड़ेंगे. पहल व पराक्रम से सभी प्रभावित होंगे. अनुभव और योग्यता का लाभ मिलेगा. सभी से सामंजस्य बनाए रखेंगे. सामाजिक स्तर पर बेहतर प्रदर्शन रहेगा.

वृश्चिक(Scorpio Horoscope)- घर परिवार में अनावश्यक चर्चाओं से बचेंगे. साज संवार और भव्यता बनाए रखेंगे. आर्थिक प्रबंधन मजबूत बना रहेगा. रक्त संबंधों में भरोसा बनाए रखेंगे. अनुकूलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा. संपत्ति के मामले सधेंगे. सकारात्मक संवाद पर जोर रहेगा.

धनु(Sagittarius Horoscope)- जिम्मेदारी और वचन निभाने में आगे रहेंगे. कला कौशल को संवार पर बनाए रखेंगे. स्वजनों संग सुखद समय बिताएंगे. पारिवारिक विषयों में रुचि बढ़ाएंगे. अपनों को सुखद सरप्राइज करेंगे. बजट बनाए रखेंगे.

मकर (Capricorn Horoscope)-आर्थिक परिणाम सामान्य रहेंगे. लक्ष्यों में स्पष्टता बनाए रखें. निवेश में नीति नियमों का पालन करें. संवेदनशील नजरिया बनाए रखें. लोगों की बातों में आने से बचें.

कुंभ (Aquarius Horoscope)- नीति नियमों में सजग रहेंगे. पेशेवर भेंटवार्ता में उत्साह बढ़ाए रखेंगे. रिश्तों को बेहतर बनाने की कोशिश होगी. तर्कशील रहेंगे. अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा. कलात्मकता बल पाएगी.

मीन(Pisces Horoscope)- विभिन्न विषयों में निसंकोच गति बनाए रखेंगे. साहस पराक्रम के साथ आगे बढ़ेंगे. पेशेवर एवं प्रबंधन से जुड़े कार्य बनेंगे. योजनाओं को समर्थन मिलेगा. मान सम्मान व प्रभाव में वृद्धि होगी.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *