Amarnath Yatra Accident: अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा; श्रीनगर हाईवे पर 4 बसों की टक्कर, 30 से ज्यादा श्रद्धालु घायल

Amarnath Yatra Accident: जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में अमरनाथ यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. पहलगाम काफिले का आखिरी वाहन चंद्रकोट लंगर…

Amarnath Yatra Accident: जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में अमरनाथ यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. पहलगाम काफिले का आखिरी वाहन चंद्रकोट लंगर स्थल पर नियंत्रण खो बैठा और वहां खड़े वाहनों से टकरा गया. इस टक्कर में चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और 30 से ज्यादा यात्रियों को चोटें आईं है. सभी घायलों को तत्काल पास के अस्पताल पहुंचाया गया है. (Amarnath Yatra Accident news in hindi)

प्रशासन की कार्रवाई
डिप्टी कमिश्नर DEO रामबन ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है. प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और घायलों के इलाज का प्रबंध किया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक जिला प्रशासन पहले से ही घटनास्थल पर मौजूद था और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल रामबन पहुंचाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद सभी श्रद्धालुओं को अन्य वाहनों में उनके अगले पड़ाव के लिए रवाना किया गया. प्रशासन ने स्थिति को तुरंत नियंत्रण में लेकर राहत और बचाव कार्य को तेजी से अंजाम दिया.

फिलहाल बताया गया है कि यात्रियों को जिला अस्पताल रामबन में इलाज के लिए भेजा गया जहां सभी का उपचार किया गया. गनीमत रही कि किसी को बहुत गंभीर चोटें नहीं आई हैं. किसी को रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ी. पुलिस ने मामले में जांच भी शुरू की और यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और भी ज्यादा घनी कर दी गई है.

अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए सुरक्षा इंतजाम

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा 2025 की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं. जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर संयुक्त मॉक ड्रिल और भूस्खलन अभ्यास आयोजित किए गए, जिसमें सेना, सीआरपीएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस और जेकेएसडीआरएफ शामिल थे. यात्रा मार्ग पर करीब 581 सीएपीएफ कंपनियों की तैनाती की गई है.

इसके अलावा, ड्रोन, सीसीटीवी और फेस रिकग्निशन डिवाइस का उपयोग किया जा रहा है. यात्रियों के लिए आरएफआईडी कार्ड अनिवार्य किए गए हैं और मार्ग को नो-फ्लाई जोन घोषित किया गया है. इन उपायों का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी संभावित खतरे को रोकना है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *