PM Modi receives rousing welcome in Argentina: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) त्रिनिदाद एंड टोबैगो की दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद अर्जेंटीना पहुंचे. अर्जेंटीना में उनका जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान रेड कार्पेट बिछाया गया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इसके अलावा, गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि 1968 में इंदिरा गांधी के बाद 57 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री अर्जेंटीना पहुंचा है. इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगे। वे अर्जेंटीना के राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देंगे और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे.
भारत और अर्जेंटीना के बीच व्यापारिक संबंध मजबूत हैं और दोनों देश शीर्ष छह व्यापारिक साझेदारों में शामिल हैं. दोनों देशों के बीच 5.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर का व्यापार होता है. इस दौरे में ऊर्जा, व्यापार, रक्षा, स्वास्थ्य, फार्मा, आईटी, कृषि, फूड प्रोसेसिंग और महत्वपूर्ण खनिजों जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी.
पीएम की इस यात्रा को भारतीय राजदूत अजनीश कुमार ने इसे एक ऐतिहासिक अवसर बताया है, क्योंकि ये पिछले पांच दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा है.
यह दौरा प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) की पांच देशों की यात्रा का तीसरा पड़ाव है. इससे पहले वे घाना और त्रिनिदाद और टोबैगो जा चुके हैं. इसके बाद वे ब्राजील में 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और अंतिम चरण में नामीबिया की यात्रा करेंगे. वहीं, अर्जेंटीना के कलाकर पीएम मोदी से मिलने का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये उनके लिए सम्मान की बात है.
नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अर्जेंटीना पहुंचने की जानकारी दी. उन्होंने लिखा, ‘ब्यूनस आयर्स पहुंच गया हूं. मैं राष्ट्रपति जेवियर माइली से मिलने और उनके साथ विस्तृत बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं’.
भारतीय राजदूत अजनीश कुमार ने समाचार एजेंसी को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी देर शाम ब्यूनस आयर्स पहुंचे, जहां भारतीय समुदाय उनका जोरदार स्वागत किया. अगले दिन वे अर्जेंटीना के राष्ट्रपिता जनरल जोस डे सैन मार्टिन को प्लाजा डे सैन मार्टिन में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इस अवसर पर अर्जेंटीना के विदेश मंत्री भी उनके साथ होंगे.
इसके बाद पीएम मोदी की अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई से आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी. वार्ता के बाद राष्ट्रपति मिलेई उनके सम्मान में दोपहर का भोज आयोजित करेंगे. फिर वे अर्जेंटीना के प्रसिद्ध बोका जूनियर्स स्टेडियम का दौरा करेंगे और अर्जेंटीनी फुटबॉल संस्कृति को करीब से देखेंगे.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live




