Punjab-Haryana weather Update: पंजाब में आज एक बार फिर बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. पठानकोट और बठिंडा में कल हल्की बारिश हुई, जबकि राज्य का बाकी हिस्सा सूखा रहा. अधिकतम तापमान में मात्र 0.1 डिग्री की वृद्धि हुई, जो सामान्य के करीब माना जाता है.इसके साथ ही बठिंडा में तापमान 37.9 डिग्री दर्ज किया गया है.(Punjab-Haryana weather Update)
मौसम विभाग(Punjab Weather update) के अनुसार आज पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन कल से तापमान में फिर बदलाव देखा जा रहा है.
राज्य में अगले 48 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और राज्य के आधे से ज्यादा हिस्से में बारिश होने की संभावना है.
पंजाब में 20 प्रतिशत अधिक बादल छाए
इस बार पंजाब में मानसून सामान्य से अधिक है. जून माह में भी मानसून अच्छा रहा, जबकि अब जुलाई में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, एक जून से राज्य में मानसून और प्री-मानसून गतिविधियां देखी गईं. एक जून से चार जुलाई तक राज्य में 84.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य 70.2 मिमी से 20 फीसदी अधिक है.
हिमाचल प्रदेश और पंजाब में बेहतर बारिश का असर बांधों पर भी देखा जा रहा है. सतलुज नदी पर स्थित भाखड़ा बांध का पूर्ण जल स्तर 1685 फीट है और इसकी कुल भंडारण क्षमता 5.918 मिलियन एकड़ फीट (एमएएफ) है. वर्तमान में बांध का जलस्तर 1582.66 फीट दर्ज किया गया है, जिसमें 2.642 एमएएफ पानी संग्रहित है.
वहीं, हरियाणा (Haryana weather update) के 15 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. जिन जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. उनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व नूंह शामिल हैं. इसके अलावा अन्य जिलों में भी हल्की व मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



