Spicejet Flight: गोवा से पुणे की फ्लाइट में खतरनाक हादसा; खिड़की हवा में उखड़ी, VIDEO हुआ वायरल

Spicejet Flight News: गोवा से पुणे जा रही स्पाइसजेट (Spicejet) की एक उड़ान में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक प्लेन की खिड़की का…

Spicejet Flight News: गोवा से पुणे जा रही स्पाइसजेट (Spicejet) की एक उड़ान में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक प्लेन की खिड़की का फ्रेम हवा में उखड़ गया. इस घटना को लेकर एयरलाइन का कहना है कि उड़ान के दौरान अंदर का दबाव सामान्य रहा और यात्रियों को कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ी.

एयरलाइन ने बुधवार को कहा कि विमान के पुणे हवाई अड्डे पर उतरने के बाद मानक रखरखाव प्रक्रियाओं के अनुसार फ्रेम की मरम्मत की गई. इस घटना के बारे में Spicejet ने कहा कि पूरी उड़ान के दौरान केबिन का दबाव सामान्य रहा और इससे यात्रियों की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा.

जो हिस्सा टूटकर अलग हुआ वह गैर-संरचनात्मक हिस्सा था, जिसे छाया के उद्देश्य से खिड़की पर लगाया गया था, तथा इससे विमान की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं हुआ था.

विमान में हुई इस घटना का खुलासा तब हुआ, जब एक पैसेंजर ने खिड़की के उखड़ने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया. पैसेंजर ने DGCA को टैग करते हुए लिखा, ‘आज पुणे से गोवा की ओर जाने वाली स्पाइसजेट के अंदर की खिड़की उखड़कर गिर गई. अब इस फ्लाइट को जयपुर के लिए उड़ान भरनी है और हैरानी की बात है कि अब यह फ्लाइट उड़ने के लायक है या नहीं’.

प्रवक्ता ने कहा कि क्यू400 विमान में बहुस्तरीय खिड़कियां लगी हैं, जिनमें मजबूत, दबाव अवशोषित करने वाला बाहरी शीशा शामिल है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि यात्रियों की सुरक्षा से कभी समझौता न हो, भले ही कोई सतही या कॉस्मेटिक हिस्सा ढीला हो जाए.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *