Punjab-Haryana Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार, जुलाई 2025 में पंजाब में सामान्य से बेहतर बारिश होने की उम्मीद है. इस महीने पूरे राज्य में अच्छी बारिश हो सकती है, जो खासकर धान की खेती करने वाले किसानों के लिए स्वागत योग्य खबर है.(Punjab-Haryana Weather Update)
राज्य में आज मौसम शांत रहेगा और आईएमडी द्वारा कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. (Punjab-Haryana Weather Update) बुधवार को बारिश नहीं होने से तापमान में करीब 5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, हालांकि प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास ही रहा. बठिंडा में तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके साथ ही अमृतसर में सुबह भारी बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई.
5 जुलाई से फिर शुरू हो सकती है बारिश
पंजाब में 5 जुलाई से एक बार फिर बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश से सटे पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब जिलों में बारिश की संभावना है. आईएमडी ने 6 जुलाई को राज्य के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और 8 जुलाई तक रुक-रुक कर बारिश होने का अनुमान जताया है.
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि जुलाई में राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहेगा. इस महीने अत्यधिक गर्मी और लू की स्थिति दुर्लभ होगी. रात के तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है, जिससे मौसम अपेक्षाकृत ठंडा और आरामदायक हो जाएगा.
वहीं, हरियाणा (Haryana weather update) में तेजी से मौसम बदलाव के साथ ही आने वाले दिनों में हल्की से तेज वर्षा हो सकती है. वर्षा से मौसम थोड़ा ठंडा हो गया. वीरवार को प्रदेश के तीन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, वहीं प्रदेश के 19 जिलों में वर्षा होने की संभावना है. मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में हल्की से तेज वर्षा हो सकती है। इसे लेकर अलर्ट जारी किए गए हैं.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

