Badrinath National Highway closed: उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर: बद्रीनाथ नेशनल हाईवे बंद, 3-4 दिन तक भारी बारिश की चेतावनी

Badrinath National Highway closed: उत्तराखंड के चमोली जिले में भारी बारिश के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भनेरपानी (पिपलकोटी) बंद हो गया है.चमोली पुलिस और चारधाम…

Badrinath National Highway closed: उत्तराखंड के चमोली जिले में भारी बारिश के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भनेरपानी (पिपलकोटी) बंद हो गया है.चमोली पुलिस और चारधाम पुलिस कंट्रोल रूम ने यात्रियों और श्रद्धालुओं को इस बारे में जानकारी दी है.(Badrinath National Highway closed news in hindi)

रूद्रप्रयाग में हादसे का शिकार हुई बस का मलबा भी नहीं ढूंढ़ा जा सका है. गोताखोरों का कहना है कि उफान मारती नदी में गोते लगाना मुश्किल है. इस बीच चमोली पुलिस ने बद्रीनाथ नेशनल हाईवे बंद होनी की जानकारी दी है.(Uttrakhand weather news)  बद्रीनाथ नेशनल हाईवे नंदप्रयाग और भनेरपानी के पास बंद है. पुलिस के अनुसार हाईवे को खोलने का काम चल रहा है.

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों में अगले चार दिन तक लगातार बारिश की संभावना जताई है. मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निर्देशक ने जानकारी दी कि चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, चम्पावत और पिथौरागढ़ जिले में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. ये बारिश अगले 3-4 दिन रहेगी.

उत्तराखंड में इस बार मानसून सामान्य समय से पहले ही 21 जून को पहुंच गया था। कुमाऊं के रास्ते राज्य में दस्तक देने वाला मानसून अब पूरे राज्य में फैल चुका है. हरिद्वार के कुछ इलाकों को छोड़कर पूरे राज्य में झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस साल 10 से 15 फीसदी तक ज्यादा बारिश हो सकती है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *