Aaj ka Rashifal :कुंभ राशि वाले आज के दिन उधार के लेन-देन से बचें, जाने अन्य राशियों का हाल

मेष(Aries Horoscope)- निजी रिश्तों में सुधार बना रहेगा. पैतृक विषय प्राथमिकता में रहेंगे. घर परिवार में बड़ों की सूझबूझ और सानिध्य का लाभ उठाएं.तर्क बहस…

मेष(Aries Horoscope)- निजी रिश्तों में सुधार बना रहेगा. पैतृक विषय प्राथमिकता में रहेंगे. घर परिवार में बड़ों की सूझबूझ और सानिध्य का लाभ उठाएं.तर्क बहस से बचें. बड़ी सोच बनाए रखें. संकीर्णता त्यागें.

वृष(Taurus Horoscope)- भाईचारे पर जोर बनाए रखेंगे. साहस और पराक्रम से अपेक्षित राह बनाएंगे. पेशेवर मामले पक्ष में बनेंगे. वाणिज्यिक विषयों को गति देंगे. बंधुओं के साथ समय बिताएंगे. पहल बनाए रखेंगे.

मिथुन(Gemini Horoscope)- घर परिवार में इच्छित वातावरण से खुशियों को बढ़ावा मिलेगा. अतिथि आगमन बना रहेगा. परिजनों के सहयोग से आगे बढ़ेंगे. साहस सामंजस्य बनाए रखेंगे. मनोबल ऊंचा रहेगा.

कर्क(Cancer Horoscope)- रचनात्मक गतिविधियों पर फोकस बनाए रखेंगे. विभिन्न प्रयासों में तेजी आएगी. सभी क्षेत्रों में कला कौशल को बल मिलेगा. आधुनिक सोच से आगे बढ़ेंगे. भूमि भवन के कार्य बनेंगे. साझीदारी में सफल होंगे

सिंह(Leo Horoscope)- लोगों से किए वादे पूरे करने के प्रयास बनाए रखेंगे. समय साधारण बना हुआ है. खर्च और निवेश बढ़ा हुआ रहेगा. सहज गति से आगे बढ़ेंगे. पेशेवरता से काम लें. लेनदेन में सावधानी बरतें. मितभाषी बने रहें. जिद में न आएं.

कन्या(Virgo Horoscope)- आर्थिक कार्यों को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाएंगे. कामकाजी शुभता का प्रतिशत बढ़त पर रहेगा. प्रियजनों के साथ स्मरणीय पल बिताएंगे. विस्तार की सोच रखेंगे. शुभ सूचना प्राप्त होगी. आवश्यक कार्यों को तेजी दिखाएंगे.

तुला(Libra Horoscope)- कार्यक्षेत्र में नियमितता बनाए रखेंगे. लाभ का प्रतिशत बढ़त पर बना रहेगा. प्रबंधन के मामले संवरेंगे. कारोबार पर नियंत्रण बढ़ाएंगे. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. वरिष्ठ सहयोगी होंगे. निजी विषयों में तेजी दिखाएंगे.

वृश्चिक(Scorpio Horoscope)- भाग्य के सहयोग से निसंकोच आगे बढ़ेंगे. चर्चा में स्पष्टता बढ़ाएंगे. लंबित विषय पक्ष में हल होंगे. सफलता का प्रतिशत बढ़ा रहेगा. अपेक्षित उपलब्धि पाएंगे. सामाजिक विषयों में सक्रियता दिखाएंगे. संचार तंत्र मजबूत रहेगा.

धनु(Sagittarius Horoscope)- सेहत के संकेतों को अनदेखा न करें. कामकाज में जल्दबाजी करने की चूक से बचें. वाणी व्यवहार में सहजता सजगता बढ़ाएं. कार्यव्यवस्था में विश्वास रखें. सकारात्मकता पर बल बनाए रखें. अफवाहों पर ध्यान न दें.

मकर (Capricorn Horoscope)- सहकारिता का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा. सफलता प्रतिशत बढ़त पर रहेगा. उद्योग वाणिज्य में जल्दबाजी से बचेंगे. व्यवस्था पर जोर रखेंगे. परिस्थितियां सहायक रहेंगी. विनय विवेक से कार्य साधेंगे. लेनदेन में प्रभावी रहेंगे. निसंकोच बने रहेंंगे.

कुंभ (Aquarius Horoscope)- मेहनत और परिश्रम से परिणाम संवारने में सहज रहेंगे. करियर व्यापार में समय प्रबंधन बढ़ाएंगे. सफलता का प्रतिशत व्यक्तिगत प्रदर्शन पर निर्भर रहेगा. निवेश पर जोर रखेंगे. आर्थिक मामलों में व्यस्त रहेंगे.

मीन(Pisces Horoscope)- मित्रवर्ग की ओर से मदद और समर्थन बना रहेगा. कामकाज में सूझबूझ व कार्यक्षमता बढ़ेगी. रचनात्मक प्रयास बढ़ाएंगे. संबंधों में शुभता और सम्मान रखेंगे. कार्यगति बेहतर रहेगी.लाभार्जन संवारेंगे. विभिन्न प्रयास फलेंगे.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *