Himachal Pradesh: सोलन के धर्मपुर में आर्टिफिशियल फ्री लिम्बस कैम्प; एक्ट ह्यूमन फाउंडेशन ने दिव्यांगजनों को दी नई राह

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के धर्मपुर स्थित में सीएचसी में एक्ट ह्यूमन फाउंडेशन(Act Human Foundation) द्वारा Fupro कम्पनी के साथ मिलकर आर्टिफिशियल…

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के धर्मपुर स्थित में सीएचसी में एक्ट ह्यूमन फाउंडेशन(Act Human Foundation) द्वारा Fupro कम्पनी के साथ मिलकर आर्टिफिशियल फ्री लिम्बस कैम्प (Artificial free limbs camp) का आयोजन किया गया. इस मौके पर कांगड़ा, सोलन जिला के अर्की, कुनिहार, धर्मपुर, हरियाणा के सिरसा, मथुरा और राज्यस्थान से लोगों ने इस कैम्प में भाग लिया.

कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि MD SC ST कॉर्पोरेशन आईएएस अजय यादव ने शिरकत की. उन्होंने इस दौरान Act Human Foundation द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यों को बढ़ावा देने के लिए फाउंडेशन के साथ मिलकर कार्य करेंगे ताकि लोगों को लाभ मिल सके.

इस दौरान कार्यक्रम में एक्ट ह्यूमन फाउंडेशन(Act Human Foundation) की फाउंडर हरलीन कौर और फुप्रो के फाउंडर निमिश मिश्रा भी मौजुद रहे. इस दौरान कैम्प में आए लोगों ने खुशी जताई कि उन्हें फ्री ऑफ कॉस्ट बढ़िया क्वालिटी के लिम्बस दिए गए है.

एक्ट ह्यूमन फाउंडेशन (Artificial free limbs camp) की फाउंडर हरलीन कौर ने कहा कि आज फुप्रो के सहयोग से सोलन में आर्टिफिशियल लिंब्स को लेकर फ्री कैंप का आयोजन किया गया है. उन्होंने कहा कि इसी के साथ सोलन शहर के चिल्ड्रन पार्क को डिसेबल फ्रेंडली बनाने और स्कूलों में कमरों का निर्माण करने के साथ-साथ प्लांटेशन को लेकर भी फाउंडेशन कम कर रही है.

वहीं फुप्रो (Fupro) के फाउंडर निमिष मिश्रा ने कहा कि आर्टिफिशियल लिंब्स को लेकर देशभर में उनके द्वारा कार्य किया जा रहा है उन्होंने कहा कि यह सस्ता और टिकाऊ है जिसकी लगातार डिमांड बढ़ती जा रही है.

एक्ट ह्यूमन फाउंडेशन (Act Human Foundation) के हिमाचल कॉर्डिनेटर योगेश शर्मा ने बताया कि आर्टिफिशियल लिंब्सस देने के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग सोलन के साथ मिलकर जिला की सीएचसी, जहां पर मरीजों की संख्या ज्यादा रहती है वहां पर डिसएबल फ्रेंडली वॉशरूम बनाने और रैंप बनाने को लेकर कार्य कर रही है.

इसी के साथ जिला के उन स्कूलों में कमरों का निर्माण किया जा रहा है जहां पर कमरों की हालत खस्ता है. वही, सोलन शहर के माल रोड पर स्थित चिल्ड्रन पार्क को डिसेबल फ्रेंडली बनाने और उसके सौन्दर्यकरण को लेकर भी फाउंडेशन काम कर रही है. वहीं, हिमाचल के अन्य जिलों में भी इस तरह के विकासात्मक कार्य किया जा रहे हैं.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *