Chandigarh News: चंडीगढ़ हैलोमाजरा से एक 17 वर्षीया लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है. सपना नामक लड़की बिना किसी को बताए घर से निकल गई. वह अब तक वापस नहीं लौटी है. लापता लड़की के माता-पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी (सपना-17 वर्ष) बिना किसी को बताए घर से चली गई है. सपना को हर जगह तलाश किया, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है.
पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है.
गुमशुदगी की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. साथ ही सर्विलांस की मदद से भी उसका पता लगाया जा रहा है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही लापता को ढूंढकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा. गुमशुदगी लड़की की तस्वीर ऊपर संलग्न है.
नाम- सपना
रंग- गोरा
कद- 5 फुट 3 इंच
उम्र- 21 साल
पहनावा- नीली जीन्स पैंट , पिंक टॉप , स्लीपर्स
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



