Jagannath Rath Yatra 2025: गुजरात के अहमदाबाद में आज सुबह 10 बजे भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान एक हाथी नियंत्रण से बाहर हो गया. इसके बाद रथयात्रा में भगदड़ मच गई. लोग इधर-उधर भागते नजर आए. यह हाथी रथ यात्रा में 17 हाथियों के समूह का नेतृत्व कर रहा था.
वन विभाग के अधिकारियों ने इसे पकड़ लिया, जिसके बाद इसे यात्रा से हटा दिया गया. रथ यात्रा जमालपुर स्थित मंदिर से शुरू होकर आसपास के इलाकों का भ्रमण करते हुए शाम तक वापस मंदिर में लौटेगी.
जगन्नाथ यात्रा अहमदाबाद में सुबह 7 बजे शुरू हुई. मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने पहिन्द विधि-विधान से रथयात्रा की शुरूआत की. सुबह पांच से छह बजे तक भगवान की तीनों मूर्तियों को रथ पर विराजमान किया गया. इसमें रथ के आगे सोने की झाड़ू रखी जाती है. भगवान करीब साढ़े आठ बजे मंदिर लौटेंगे.
अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पुरी (ओडिशा) के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी रथ यात्रा मानी जाती है. 148वीं रथ यात्रा 27 जून 2025 को सुबह 7 बजे जमालपुर स्थित 400 साल पुराने जगन्नाथ मंदिर से शुरू हुई और रात 8:30 बजे तक मंदिर लौटेगी. इस यात्रा का रास्ता 18 किलोमीटर लंबा है, जो जमालपुर से शुरू होकर रायपुर, कालुपुर, शाहपुर, दरियापुर, मोसल सरसपुर, प्रेम दरवाजा, दिल्ली चकला, और माणेक चौक जैसे क्षेत्रों से गुजरता है.
इससे पहले जगन्नाथ मंदिर में सुबह चार बजे मंगला आरती की गई. गृह मंत्री अमित शाह और उनका परिवार भी इसमें शामिल हुआ. इस दौरान भगवान को खिचड़ी का भोग लगाया गया. पुरी में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथ शाम 4 बजे खींचे जाएंगे. उदयपुर में भगवान करीब 80 किलो चांदी से बने रथ पर सवार होंगे.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



