Monsoons update: सूरत में बारिश का कहर; बाढ़ जैसे हालात, बारिश ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

Gujarat Weather update: देश में इन दिनों कई राज्यों  में जमकर बारिश हो रही है. खासकर गुजरात में तो आसमान से मानों आफत ही बरस…

Gujarat Weather update: देश में इन दिनों कई राज्यों  में जमकर बारिश हो रही है. खासकर गुजरात में तो आसमान से मानों आफत ही बरस रही है. गुजरात के सूरत शहर में पिछले 24 घंटों से भारी बारिश हो रही है. सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक सिर्फ चार घंटों में 7 इंच बारिश हुई.(monsoons update)

शहर के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है.अधिकतर सड़कों पर पानी भर गया है. शहर के स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं. लगातार बारिश से दो स्टेट हाईवे में जलभराव हो गया है. 4-5 हाउसिंग सोसाइटी में पानी भर गया है

भारतीय मौसम विभाग ने बताया मानसून रविवार शाम को सूरत में प्रवेश कर गया. इसके बाद हुई बारिश से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए है. कई जगहों पर पानी जमा हो गया है. सूरत में पहले दिन की बारिश ने 2006 में आई बाढ़ जैसी स्थिति की यादें ताजा कर दीं. वर्ष 2006 में 7-10 अगस्त के दौरान हुई भारी बारिश के कारण सूरत का करीब 80-95% हिस्सा जलमग्न हो गया था.

वहीं, मध्य प्रदेश में चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण अगले 4 दिनों तक एक मजबूत बारिश प्रणाली सक्रिय रहेगी, जिससे भारी बारिश होगी. इधर, दक्षिण पश्चिम मानसून ने मंगलवार को हरियाणा में भी एंट्री कर ली. इसके साथ ही दिल्ली को छोड़कर मानसून सभी राज्यों में पहुंच गया है. 24 मई को तय तारीख से 8 दिन पहले मानसून ने केरल में दस्तक दी थी.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *