Rajasthan News: फ्रांसीसी पर्यटक के साथ दुष्कर्म; पीड़िता ICU में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

Rajasthan News: राजस्थान के उदयपुर में एक विदेशी पर्यटक से बलात्कार का मामला सामने आया है. बड़गांव थाना क्षेत्र के टाइगर हिल इलाके में आयोजित…

Rajasthan News: राजस्थान के उदयपुर में एक विदेशी पर्यटक से बलात्कार का मामला सामने आया है. बड़गांव थाना क्षेत्र के टाइगर हिल इलाके में आयोजित एक पार्टी के बाद एक फ्रांसीसी युवती के साथ दुष्कर्म की घटना ने पूरे शहर को हिला दिया है. पीड़िता की हालत इतनी गंभीर हो गई कि उसे तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा.
घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी कैलाश चंद्र और बड़गांव थानाधिकारी पूरण सिंह अस्पताल पहुंचे.

एफआईआर में पीड़िता ने बताया कि सोमवार को बड़गांव थाना क्षेत्र के टाइगर हिल स्थित द ग्रीक फार्म कैफे एंड रेस्टोरेंट में पार्टी चल रही थी. पीड़िता भी वहां गई थी. पार्टी के बाद एक युवक उसे जबरन बाहर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया. इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई.

बड़गांव पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ IPC की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और बताया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. अस्पताल में पीड़िता की हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और उसे हर संभव चिकित्सा सहायता दी जा रही है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *